Afghanistan Taliban Crisis Live Updates: अमेरिका में हुए 9/11 आतंकी हमले के जिम्मेदार खूंखार आतंकवादी संगठन अलकायदा (Al-Qaeda) ने तालिबान (Taliban) को अफगानिस्तान पर कब्जा करने और अमेरिकी सैनिकों को वापस भेजने के लिए बधाई दी है। आतंकी संगठन ने कहा कि फिलिस्तीन, इस्लामिक मगरेब, सोमालिया, यमन और कश्मीर को इस्लाम के दुश्मनों से आजाद कराएं।

आपको बता दें कि अलकायदा का यह बयान ऐसे समय आया है जब तालिबानी नेता शेर मोहम्मद स्तानकजई ने कतर में भारतीय दूत को आश्वासन दिया था कि अफगानिस्तान में भारत विरोधी किसी भी गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। अलकायदा ने ही 9/11 पर हमला किया था और जिसे खत्म करने के लिए अमेरिका ने अफगानिस्तान में एंट्री की थी।

सभी नागरिक बराबर, लेकिन महिलाओं पर पाबंदियां, क्या कहता है संविधान और तालिबान शासन की जमीनी हकीकत

ओसामा बिन लादेन की अगुवाई में अलकायदा ने 9 सितंबर, 2001 को अमेरिका के न्यूयॉर्क में भयानक आतंकी हमला किया था। जब वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की बिल्डिंग में दो प्लेन घुस गए थे। इस हमले में करीब तीन हजार लोगों की जान चली गई थी।

अलकायदा ने दुआ करते हुए कहा है कि तालिबान अफगानिस्तान में शरिया कानून को जरूर लागू करेगा। पूरी दुनिया के मुसलमानों को संबोधित किए अपने बयान में अलकायदा ने अफगानिस्तान के लोगों का शुक्रिया भी अदा किया है।

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, अलकायदा की दक्षिण एशिया इकाई अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट (एक्यूआईएस) ने बयान जारी कर तालिबान को बधाई दी है। आतंकी संगठन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब सीरिया, सोमालिया, यमन, कश्मीर और दुनिया भर में मौजूद इस्लाम की उस धरती को आजाद कराना है, जो इस्लाम के दुश्मनों के हाथों में है। ओ अल्लाह! पूरी दुनिया में इस्लाम के बंधक बने लोगों को आजादी दे।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.