Amazon freezes hiring: एमेजॉन ने एंप्लॉयीज की भर्ती पर लगाई रोक, क्या इंडिया पर भी फैसले का पड़ेगा असर?

Amazon ने कहा है कि पिछले कुछ हफ्तों में कंपनी पहले ही अपने कई बिजनेसेज में हायरिंग पर रोक लगा चुकी है। कंपनी की एक एग्जिक्यूटिव ने हायरिंग पर रोक लगाने के फैसले की जानकारी एंप्लॉयीज को दी है। उसके बाद इसे एमेजॉन के ब्लॉग पर पब्लिश किया गया है।

अपडेटेड Nov 04, 2022 पर 10:00 AM
Story continues below Advertisement
पिछले महीने कई मीडिया आउटलेट्स ने एमेजॉन की क्लाउड यूनिट AWS और इसके रिटेल बिजनेस में हायरिंग रोके जाने की खबर दी थी।

Amazon freezes hiring: एमेजॉन डॉट कॉम ने एंप्लॉयीज की भर्ती पर रोक लगाने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा है कि वह अपने कॉर्पोरेट वर्कफोर्स के लिए हायरिंग नहीं करेगी। उसने खराब आर्थिक हालात को इसका कारण बताया है। एमेजॉन की एक एग्जिक्यूटिव ने गुरुवार को इस बारे में बताया।

Amazon में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (पीपल एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी) बेथ गलेटी ने कहा, "हमारा मानना है कि भर्तियों पर यह रोक अगले कुछ महीनों तक जारी रहेगी। इकोनॉमी में अभी जैसी चीजें दिख रही है, उस पर हमारी नजर बनी रहेगी। हमारा मानना है कि बिजनेस एडजस्टमेंट बुद्धिमानी है।"

यह भी पढ़ें : Meta India के हेड Ajit Mohan ने अचानक दिया इस्तीफा, इस कंपनी से जुड़ने की है चर्चा


उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में कंपनी पहले ही अपने कुछ बिजनेसेज में हायरिंग रोक चुकी है। लेकिन, कंपनी अगले साल कुछ भर्तियां करना चाहती है। पिछले महीने कई मीडिया आउटलेट्स ने एमेजॉन की क्लाउड यूनिट AWS और इसके रिटेल बिजनेस में हायरिंग रोके जाने की खबर दी थी।

अमेरिका सहित दुनिया के कई देशों पर मंदी का खतरा मंडरा रहा है। इनफ्लेशन बहुत ज्यादा बढ़ गया है, जिसका असर लोगों की लाइफस्टाइल पर पड़ा है। ऐसे लोग जरूरी खर्चों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उधर, एमेजॉन के नए सीईओ Andy Jassy ने कॉस्ट घटाने पर फोकस किया है। ऐसे में इस साल के अंत तक कॉर्पोरेट हायरिंग पर रोक लगाने का कंपनी का फैसला चौंकाने वाला नहीं है।

गलेटी ने हायरिंग पर रोक लगाने के फैसले की जानकारी कंपनी के एंप्लॉयीज को दी है। उसके बाद इसे एमेजॉन के ब्लॉग पर पब्लिश किया गया है। इसमें बताया गया है कि कंपनी ने पिछले कुछ हफ्तों में कई दूसरे बिजनेसेज में भी हायरिंग रोक चुकी है।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हायरिंग पर रोक लगाने का कंपनी का यह फैसला सिर्फ अमेरिका के लिए है या यह दूसरे देशों पर भी लागू होगा। एमेजॉन का ई-कॉमर्स बिजनेस इंडिया सहित दुनिया के कई दूसरे देशों में भी है। यह ई-कॉमर्स बिजनेस करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी है। इंडिया में इसका मुकाबला Flipkart से है। फ्लिपकार्ट में दिग्गज अमेरिकी रिटेलिंग कंपनी वॉलमार्ट की बड़ी हिस्सेदारी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।