Get App

Amazon lay off : माइक्रोसॉफ्ट के बाद एमेजॉन में छंटनी, अमेरिका, कनाडा और कोस्टारिका में निकाले कर्मचारी

Amazon lay off : एमेजॉन इंक ने संभवतः अमेरिका, कनाडा और कोस्टा रिका में कई कर्मचारियों की छंटनी की है। यह कटौती उसके 18,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना का हिस्सा है। अमेरिका में कंपनियों की तरफ से वर्कफोर्स में की जा रही छंटनी के तहत यह वहां के टेक्नोलॉजी सेक्टर में कटौती की नई खबर है। कंपनियां अपनी कॉस्ट घटाने पर जोर दे रही हैं

Curated By: Mohit Parasharअपडेटेड Jan 19, 2023 पर 8:35 AM
Amazon lay off : माइक्रोसॉफ्ट के बाद एमेजॉन में छंटनी, अमेरिका, कनाडा और कोस्टारिका में निकाले कर्मचारी
सिलिकन वैली की दूसरी प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तुलना में Amazon के कर्मचारियों की संख्या खासी ज्यादा है

Amazon lay off : एमेजॉन इंक ने संभवतः बुधवार, 18 जनवरी को अमेरिका, कनाडा और कोस्टा रिका में कुछ नौकरियों की छंटनी कर दी है। यह कटौती कंपनी की 18,000 कर्मचारियों को निकालने की योजना का हिस्सा है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनी ने अपने स्टाफ को भेजे एक मेमो में कहा कि कंपनी की बुधवार की शाम तक इन देशों में कुछ छंटनी करेगी। अमेरिका में कंपनियों की तरफ से वर्कफोर्स में की जा रही छंटनी के तहत यह वहां के टेक्नोलॉजी सेक्टर में कटौती की नई खबर है। दरअसल, कंपनियां महामारी के दौर के बीतने के बाद अपनी कॉस्ट घटाने और वैश्विक मंदी के बिगड़ते हालात के लिए खुद को तैयार कर रही हैं।

चीफ एग्जीक्यूटिव ने किया था यह ऐलान

Amazon.com के चीफ एग्जीक्यूटिव एंडी जस्सी (Andy Jassy) ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि कंपनी अपने लगभग 3,00,000 कर्मचारियों में से 6 फीसदी की छंटनी करेगी। इससे मुख्य रूप से एमेजॉन की ई-कॉमर्स और ह्यूमन रिसोर्स डिवीजन प्रभावित होंगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें