Get App

एशियाई देशों में इस साल सबसे अधिक घटी दक्षिण कोरिया की संपत्ति, मंदी के माहौल में पैसा वापस खींच रहे विदेशी निवेशक

दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार कोस्पी ( Kospi) में इस साल अब तक 25% की गिरावट आई है और विदेशी निवेशकों ने 13.7 अरब डॉलर (1.1 लाख करोड़ रुपये) की शुद्ध बिकवाली की है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 26, 2022 पर 5:11 PM
एशियाई देशों में इस साल सबसे अधिक घटी दक्षिण कोरिया की संपत्ति, मंदी के माहौल में पैसा वापस खींच रहे विदेशी निवेशक
साउथ कोरिया की करेंसी वॉन (Won) मार्च 2009 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है

ग्लोबल मंदी की आशंका के बीच एशियाई देशों में इस साल अभी तक सबसे बड़ी गिरावट दक्षिण कोरिया की संपत्तियों में देखी गई है। साउथ कोरिया की अर्थव्यवस्था एक्सपोर्ट पर आधारित है। विदेशी निवेशकों ने इस साल बड़े पैमाने पर साउथ कोरिया से अपने पैसे वापस खीचें हैं, जिसके चलते कोरिया के शेयर बाजार से लेकर उसकी करेंसी तक, सबमें तेज गिरावट दर्ज की गई है। ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण कोरियाई शेयर बाजार कोस्पी ( Kospi) का बेंचमार्क इंडेक्स सोमवार को करीब 3% टूटकर अपने दो सालों से भी अधिक के निचले स्तर पर चला गया। इसके चलते बाकी एशियाई शेयर बाजारों में भी आज कमजोरी देखी गई। वहीं साउथ कोरिया की करेंसी वॉन (Won) अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मार्च 2009 के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है।

कोरिया की निर्यात पर निर्भरता और चीन के साथ मजबूत व्यापारिक संबंध हाल के महीनों में उसके लिए कमजोरी के स्रोत के रूप में सामने आए हैं। इससे अलावा कोरिया स्टॉक मार्केट में टेक कंपनियों का भारी वेटेज भी उसके लिए महंगा पड़ा है क्योंकि दुनिया भर में केंद्रीय बैंकों की तरफ से ब्याज दरें बढ़ाए जानें और डॉलर में मजबूती के बीच निवेशकों ने टेक कंपनियों से अपना निवेश निकालना शुरू कर दिया है।

सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी (Samsung Electronics Co) और एलजी एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड (LG Energy Solution Ltd) सोमवार के कारोबार में कोस्पी पर सबसे अधिक गिरावट दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें