Get App

बांग्लादेश में एक और इस्कॉन मंदिर पर हमला, पेट्रोल डालकर मूर्तियों में लगाई आग, मोहम्मद यूनुस सरकार हुई फेल

Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच कभी प्रगाढ़ दोस्ती हुआ करती थी। लेकिन आज के हालात बदले हुए हैं। देश में हिंदुओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। मंदिर तोड़े जा रहे हैं। हत्याएं हो रही हैं। इस बीच इस्कॉन मंदिर में फिर से हमला किया गया है। कहा जा रहा है कि मूर्तियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 08, 2024 पर 10:57 AM
बांग्लादेश में एक और इस्कॉन मंदिर पर हमला, पेट्रोल डालकर मूर्तियों में लगाई आग, मोहम्मद यूनुस सरकार हुई फेल
Bangladesh: बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

बांग्लादेश में हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ढाका में सुबह उपद्रवियों ने इस्कॉन मंदिर में आग लगा दी। ढाका के तुराग थाना क्षेत्र में स्थित इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस (इस्कॉन) के नमहट्टा मंदिर में आग लगाने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अराजक तत्वों ने मंदिर में तोडफ़ोड़ की। मूर्तियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। हालांकि इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। यह घटना देश में हिंदू अल्पसंख्यकों को निशाना बनाकर किया गया एक और हमला है।

इस मामले में कोलकाता इस्कॉन के उपाध्यक्ष राधारमण दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स इसकी फोटो शेयर की है। उनके मुताबिक मंदिर में रखे देवी-देवताओं की मूर्तियां और अन्य सामान पूरी तरह जल गए हैं। यह मंदिर ढाका के तुराग थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। दास ने बताया कि मंदिर के पीछे टीन की छत है, जिसे उखाड़ दिया गया। इसके बाद पेट्रोल का इस्तेमाल कर इसे आग के हवाले कर दिया गया।

कट्टरपंथियों के आगे फेल हुई अंतरिम सरकार

दास ने आरोप लगाया कि उपद्रवियों ने मंदिर में आग लगाने के लिए पेट्रोल या ऑक्टेन का इस्तेमाल किया। चश्मदीदों के मुताबिक अराजक तत्वों के एक समूह ने मंदिर परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की थी। वहीं उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेश में मंदिरों पर हमले जारी है। इस्कॉन ने पुलिस-प्रशासन में शिकायत भी की। इसके बावजूद उनकी चिंताओं को दूर करने के लिए सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। दास ने उपद्रवियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की है। बता दें कि बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद लगातार हिंदुओं के खिलाफ हमले देखे जा रहे हैं। इसे लेकर हिंदू संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें