Get App

Bangladesh Violence: जान बचाकर भाग रहे बांग्लादेशी हिंदू, भारत बॉर्डर पर हुए जमा! 45 जिलों में हिंदुओं को बनाया निशाना

Bangladesh Unrest: मुस्लिम-बहुल बांग्लादेश के 17 करोड़ लोगों में से लगभग 8% हिंदू हैं। आमतौर पर बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक हिंदू भी हसीना की अवामी लीग पार्टी का समर्थन करते आए हैं। विपक्षी गुट के उलट अवामी पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी की रूप में जानी जाती है, जबकि विरोधी खेमे में एक इस्लामी पार्टी भी शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 3:37 PM
Bangladesh Violence: जान बचाकर भाग रहे बांग्लादेशी हिंदू, भारत बॉर्डर पर हुए जमा! 45 जिलों में हिंदुओं को बनाया निशाना
Bangladesh Violence: बांग्लादेश के ठाकुरगांव कस्बे में हजारों हिंदू अल्पसंख्यक विरोध प्रदर्शन में जुटे

प्रधान मंत्री शेख हसीना के तख्तापलट के बाद अल्पसंख्यक समुदाय के कई घरों और दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की गई। ऐसे में इस हफ्ते सैकड़ों बांग्लादेशी हिंदुओं ने जान बचा कर भारत भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने कहा कि देश के 64 में से 45 जिलों में इस हफ्ते ज्यादातर हिंदू घरों, बिजनेसों या मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इसमें कहा गया कि एक स्कूल टीचर की मौत हो गई और 45 और लोग घायल हो गए।

मुस्लिम-बहुल बांग्लादेश के 17 करोड़ लोगों में से लगभग 8% हिंदू हैं। आमतौर पर बड़े पैमाने पर अल्पसंख्यक हिंदू भी हसीना की अवामी लीग पार्टी का समर्थन करते आए हैं। विपक्षी गुट के उलट अवामी पार्टी एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी के रूप में जानी जाती है, जबकि विरोधी खेमे में एक कट्टर इस्लामी पार्टी भी शामिल है।

भारत को लेकर पैदा हुआ गुस्सा!

अपने खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के चलते सोमवार को देश से भागने के बाद हसीना ने भारत में शरण ली है। अब इससे कुछ बांग्लादेशियों के मन में अपने पड़ोसी को लेकर गुस्सा पैदा हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें