शेख हसीना सोमवार को बांग्लादेश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना के बाद भारत पहुंचीं और खबर लिखे जाने तक वे ब्रिटेन से राजनीतिक शरण मिलने का इंतराज कर रही थीं। इस बीच एक बड़ी खबर ये आई कि शेख हसीना अब राजनीति में वापस नहीं आएंगी, ऐसे कहा है उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय का। BBC की रिपोर्ट के अनुसार, शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने कहा कि उनकी मां अब राजनीति में वापस नहीं आएंगी।
शेख हसीना के बेटे ने BBC से कहा है कि उनकी मां की राजनीतिक वापसी नहीं होगी। उन्होंने कहा, "वह इतनी निराश हैं, क्योंकि जिन अल्पसंख्यकों के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की, आज वही उनके खिलाफ खड़े हो गए।"
शेख हसीना ने क्यों छोड़ा देश?
BBC वर्ल्ड सर्विस पर Newshour से बात करते हुए, सजीब वाजेद जॉय कहते हैं कि उनकी मां कल से इस्तीफा देने पर विचार कर रही थीं और अपने परिवार के आग्रह के बाद अपनी सुरक्षा के लिए देश छोड़ दिया था। हसीना के बेटे ही आज तक प्रधान मंत्री के आधिकारिक सलाहकार थे।
सत्ता में अपनी मां के रिकॉर्ड का बचाव करते हुए सजीब वाजेद ने कहा, “उन्होंने बांग्लादेश को बदल दिया है। जब उन्होंने सत्ता संभाली तो इसे एक फेल स्टेट माना गया। ये एक गरीब देश था। आज तक इसे एशिया के उभरते टाइगर में से एक माना जाता था। अब वह बहुत निराश हैं।"
आप पुलिस से क्या करने की उम्मीद करते हैं?
इसके अलावा उन्होंने इस आरोप को भी खारिज कर दिया कि सरकार प्रदर्शनकारियों से निपटने में सख्ती बरत रही थी। उन्होंने कहा, “आपने कल ही 13 पुलिसकर्मियों को पीट-पीटकर मार डाला है, तो जब भीड़ लोगों को पीट-पीट कर मार रही हो, तो आप पुलिस से क्या करने की उम्मीद करते हैं?”
शेख हसीना का हेलीकॉप्टर भारत की राजधानी दिल्ली के नजदीक गाजियाबाद के हिंडन एयर बेस पर उतर गया। इस दौरान NSA अजीत डोभाल ने उनसे मुलाकात की।
हेलीकॉप्टर शाम करीब 5:36 बजे नई दिल्ली के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयर बेस पर उतरा। भारतीय सेना ने उनका स्वागत किया। वह अब यहां से लंदन के लिए उड़ान भरेंगी।