Grammy Awards 2023: म्यूजिक की दुनिया के टॉप अवॉर्ड्स माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स 2023 में अमेरिकी पॉप स्टार बियोंसे (Beyonce) ने एक बार फिर अपना परचम लहरा दिया है। म्यूजिक की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड माने जाने वाले ग्रैमी अवॉर्ड्स को 5 फरवरी को अमेरिका के लॉस एंजेलिस (Los Angeles) में होस्ट किया गया। इस अवॉर्ड शो में हॉलीवुड पॉप स्टार बियोंसे ने रिकॉर्ड बना दिया। Beyonce ने 32वां ग्रैमी अवॉर्ड अपने नाम किया। मशहूर सिंगर ने अपने शानदार डांस ओपस रेनेसां (Renaissance) के लिए बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम जीतकर इतिहास रच दिया।