ब्राजील के एक अमीर शख्स का शौक उसके पड़ोसी के लिए परेशानी का सबब बन गया। वहां एक शख्स की कंस्ट्रक्शन संबंधी सनक की वजह से उसके निचले फ्लोर पर रहने वाले 81 साल के बुजुर्ग को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

ब्राजील के एक अमीर शख्स का शौक उसके पड़ोसी के लिए परेशानी का सबब बन गया। वहां एक शख्स की कंस्ट्रक्शन संबंधी सनक की वजह से उसके निचले फ्लोर पर रहने वाले 81 साल के बुजुर्ग को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।
न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील के बैंकिंग कारोबारी पेड्रो मोरेरिया सालेस (Pedro Moreira Salles) ने मशहूर होटल 'des Artistes' के एक फ्लोर की मरम्मत और रखरखाव पर 1.36 करोड़ डॉलर खर्च करने का फैसला किया। हालांकि, रखरखाव संबंधी काम की वजह से उनके पड़ोसी और पुराने सामान के कारोबारी हर्बर्ट स्नाइडरमैन को आखिरकार अपना घर छोड़ना पड़ा।
इस मामले में दायरे मुकदमे के मुताबिक, पेड्रो ने दिसंबर 2019 में होटल की नौवीं मंजिल के रंगरोगन और मरम्मत का काम शुरू किया था। इस फ्लोर के ठीक नीचे हर्बर्ट का घर था। मरम्मत कार्य की वजह से हर्बर्ट के घर में शोर और कंपनी काफी बढ़ गया, जिससे उनका और उनके परिवार के लोगों का घर में शांति से रहना मुश्किल हो गया।
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन गतिविधियों में 40 से 50 लोग काम करते हैं और यहां पर प्राइवेट एलिवेटर इंस्टॉल करने का भी काम चल रहा है। हर्बर्ट इस बिल्डिंग में पिछले 20 साल से रहे थे। उनका कहना है कि संबंधित अधिकारियों को एलिवेटर के कंस्ट्रक्शन की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
अदालत में पेश कागजातों के मुताबिक, कंस्ट्रक्शन की वजह से हर्बर्ट के घर में बर्तन हिलने-डुलने लगते हैं, दीवारों में दरार आ गई और मलबे खिड़कियों पर गिरते रहते हैं।
हर्बर्ट के मुताबिक, इस तरह के शोर के अलावा हमेशा ऐसा लगता है कि कोई भारी सामाना गिर रहा है। ऐसे में उन्हें हमेशा यह डर लगा रहता है कि उसकी छत गिर जाएगी। उनका कहना है कि हालात इतने खराब हैं कि उन्हें अपना घर छोड़ने पर मजूबर होना पड़ा। उन्होंने इस मामले में 10 लाख डॉलर के मुआवजे की भी मांग की है। इस बारे में पूछे जाने पर पेड्रो के वकीलों ने तत्काल कुछ कहने से मना कर दिया। 63 साल के पेड्रो ब्राजील के बैंकिंग कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखते हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।