Get App

BRICS Summit 2024: ब्रिक्स समिट के लिए रूस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर मेगा स्वागत, पुतिन से करेंगे मुलाकात

BRICS Summit 2024: ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के कजान पहुंच गए हैं। वे रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कजान पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री के ब्रिक्स सदस्य देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने की भी उम्मीद है

Akhileshअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 4:18 PM
BRICS Summit 2024: ब्रिक्स समिट के लिए रूस पहुंचे पीएम मोदी, एयरपोर्ट पर मेगा स्वागत, पुतिन से करेंगे मुलाकात
BRICS Summit 2024: पीएम मोदी के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात सहित कई द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है

BRICS Summit 2024 News UPDATES: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार (22 अक्टूबर) को दो दिवसीय यात्रा पर रूस के कजान पहुंचे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात सहित कई द्विपक्षीय बैठकें करने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी का कजान में भारतीय समुदाय के लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वे रूस की अध्यक्षता में आयोजित 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कजान पहुंचे हैं। प्रकजान में होटल कॉर्स्टन में पहुंचने पर पीएम मोदी ने भारतीय प्रवासियों का अभिवादन स्वीकार किया और उनसे बातचीत भी की।

पीएम मोदी ने मॉस्को से लगभग 900 किलोमीटर पूर्व में स्थित कजान की दो दिवसीय यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बयान जारी कर कहा कि भारत ब्रिक्स के भीतर करीबी सहयोग को महत्व देता है जो वैश्विक विकास एजेंडे से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत और चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले साल नए सदस्यों को जोड़कर ब्रिक्स का विस्तार करने से इसकी समावेशिता बढ़ी है जिससे वैश्विक भलाई होगी।

PM मोदी ने कहा कि वह शिखर सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा को लेकर आशान्वित हैं। रूस द्वारा आयोजित इस शिखर सम्मेलन को यूक्रेन में संघर्ष और पश्चिम एशिया में बिगड़ते हालात के बीच गैर-पश्चिमी देशों द्वारा अपनी ताकत दिखाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें