Economy of England: इंग्लैंड की इकोनॉमी मंदी (Recession) में जा सकती है। इंग्लैंड के केंद्रीय बैंक Bank of England ने यह अनुमान जताया है। दरअसल, ब्रिटेन भी उन देशों में शामिल हैं, जहां इनफ्लेशन कई सालों की उंचाई पर पहुंच गया है। महंगाई को काबू में करने के लिए केंद्रीय बैंकों के पास इंटरेस्ट रेट बढ़ाने के सिवाय दूसरा रास्ता नहीं है। इंटरेस्ट रेट बढ़ने का सीधा असर इकोनॉमी की ग्रोथ पर पड़ रहा है।
