Get App

China: पत्रकारों के लिए सबसे बड़ा जेल है चीन, शी जिनपिंग सरकार के हिरासत में हैं 127 पत्रकार

127 पेशेवर और गैर-पेशेवर पत्रकारों को शी जिनपिंग सरकार द्वारा हिरासत में लिया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 09, 2021 पर 4:48 PM
China: पत्रकारों के लिए सबसे बड़ा जेल है चीन, शी जिनपिंग सरकार के हिरासत में हैं 127 पत्रकार
पत्रकारों के लिए सबसे बड़ा जेल है चीन

चीन में आने वाले समय में एक भी स्वतंत्र पत्रकार नहीं बचेगा। चीनी सरकार द्वारा संवेदनशील माने गए विषयों पर रिपोर्टिंग करने और उन्हें प्रकाशित करने के आरोप में कम से कम 127 पत्रकारों को हिरासत में रखा गया है, जिसमें पेशेवर और गैर-पेशेवर दोनों तरह के पत्रकार शामिल हैं। यह जानकारी देते हुए अंतरराष्ट्रीय गैर लाभकारी संगठन रिपोर्टर्स बिदाउट बॉर्डर्स ने दी है। रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स की रिपोर्ट में चीन को दुनिया के पत्रकारों के लिए सबसे बड़ा जेल बताया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा संवेदनशील मुद्दों की रिपोर्टिंग और पब्लिशिंग करने आरोप में इन पत्रकारों को हिरासत में रखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 127 हिरासत में लिए गए पत्रकारों की वजह में से आधे से अधिक में 71 उइगर पत्रकार शामिल हैं। बता दें कि चीन 2016 से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के नाम पर उइगरों के खिलाफ एक हिंसक अभियान चला रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें