Get App

चीन की सेना, वुहान के वैज्ञानिकों ने बनाया Covid-19? इस चौंकाने वाली रिपोर्ट में बहुत बड़ा खुलासा

जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि चीन के वैज्ञानिक खतरनाक एक्सपेरिमेंट का एक सीक्रेट प्रोजेक्ट चला रहे थे, जिसके कारण वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (Wuhan Institute of Virology) से वायरस लीक हुआ और Covid-19 का प्रकोप शुरू हुआ। ये रिपोर्ट सैकड़ों दस्तावेजों पर आधारित है, जिसमें पहले की गोपनीय रिपोर्ट, इंटरनल मेमो, साइंटिफिक पेपर और ईमेल कम्यूनिकेशन शामिल हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2023 पर 6:45 PM
चीन की सेना, वुहान के वैज्ञानिकों ने बनाया Covid-19? इस चौंकाने वाली रिपोर्ट में बहुत बड़ा खुलासा
चीन के वैज्ञानिक खतरनाक एक्सपेरिमेंट का एक सीक्रेट प्रोजेक्ट चला रहे थे, जिसके कारण वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी से वायरस लीक हुआ (PHOTO-AP)

कोरोना महामारी को लेकर कई तरह की थ्योरी सामने आ चुकी हैं। ऐसे में एक और रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब Covid-19 महामारी शुरू हुई, तब वुहान (Wuhan) में चीन (China) की सेना के साथ काम करने वाले वैज्ञानिक दुनिया के सबसे घातक कई कोरोनावायरस (Coronavirus) को मिलाकर एक नया म्यूटेंट वायरस बना रहे थे। The Sunday Times ने बताया कि जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि चीन के वैज्ञानिक खतरनाक एक्सपेरिमेंट का एक सीक्रेट प्रोजेक्ट चला रहे थे, जिसके कारण वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (Wuhan Institute of Virology) से वायरस लीक हुआ और Covid-19 का प्रकोप शुरू हुआ।

ये रिपोर्ट सैकड़ों दस्तावेजों पर आधारित है, जिसमें पहले की गोपनीय रिपोर्ट, इंटरनल मेमो, साइंटिफिक पेपर और ईमेल कम्यूनिकेशन शामिल हैं।

जांचकर्ताओं में से एक ने कहा, "यह तेजी से साफ हो गया है कि वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी Covid-19 महामारी के निर्माण, प्रसार और कवर-अप में शामिल था।"

हालांकि, उन्होंने कहा कि इस काम को लेकर कोई प्रकाशित जानकारी नहीं है, क्योंकि ये चीन की सेना के शोधकर्ताओं के सहयोग से किया गया था, जो इसे फाइनेंस कर रही थी। जांचकर्ताओं का मानना ​​है कि चीन जैविक हथियारों को खोज कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें