जानलेवा कोरोनावायरस (Coronavirus) के नए ऑमिक्रॉन वेरिएंट (Omicron Variant) के खतरे के बीच, दुनिया भर के नीति निर्माता दक्षिण अफ्रीका और आसपास के देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। पहली बार ये वेरिएंट दक्षिण अफ्रीका में सामने आया था, अब तक कम से कम 13 और देशों में इसकी पहचान की गई है। जबकि अब वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलने की कोशिशें भी तेज हो गई हैं।
इस बीच शुक्रवार को वैश्विक बाजारों में नए वेरिएंट की खबर ने कहर बरपाया। हालांकि, एशिया में ट्रेडिंग ने सोमवार को संकेत दिया कि निवेशक अभी इस नए खतरे पर और ज्यादा सफाई का इंतजार कर रहे हैं। कई देशों के वैज्ञानिक नए कोविड वेरिएंट के जीनोम मेकअप, इसके म्यूटेशन और दूसरे स्ट्रेन की तुलना में यह कितना घातक है, ये सब जानने और समझने के लिए, इसकी स्टडी कर रहे हैं।
अब तक, ज्यादातर देशों ने अफ्रीकी राष्ट्र और दूसरे कई देशों के यात्रियों के जरिए आए संक्रमण की मामलों की जानकारी दी है। फिर भी, जब Covid-19 के नए स्ट्रेन को कम करने की बात आती है, तो इस तरह संक्रमण फैलने से और ज्यादा मुश्कलें बढ़ती हैं।
अब तक किन-किन देशों में फैला Omicron
दक्षिण अफ्रीका- RT-PCR टेस्ट के शुरुआती सैंपल्स से पता चला है कि दक्षिण अफ्रीकी प्रांत, जिसमें जोहान्सबर्ग भी शामिल है, वहां हफ्ते भर के भीतर आए 1,100 नए मामलों में से 90% नए वेरिएटं के कारण हुए थे।
बोत्सवाना- इस वेरिएंट के कम से कम 19 केस आए सामने।
UK- दक्षिण अफ्रीका से आए तीन यात्रियों में ओमिक्रॉन की हुई पुष्टि।
जर्मनी- AFP ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि दक्षिण अफ्रीका से म्यूनिख हवाई अड्डे पर पहुंचे यात्रियों में दो मामले सामने आए।
नीदरलैंड- दक्षिण अफ्रीका से आए यात्रियों में 13 मामलों का पता चला।
डेनमार्क- दक्षिण अफ्रीका से आने वाले दो लोग संक्रमित मिले।
बेल्जियम- नए वेरिएंट का एक मामला।
इज़राइल- 27 नवंबर तक एक केस की पुष्टि और एक संदिग्ध।
इटली- एक केस मिला, लेकिन पॉजिटिव पाए जाने से पहले ये शख्स पूरे देश में घूमा था।
चेक रिपब्लिक- स्थानीय मीडिया के अनुसार, एक केस सामने आया।
हांगकांग- क्वारंटाइन होटल में दो मामले।
ऑस्ट्रेलिया- ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में दो मामले। दोनों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रा की थी।
कनाडा- दो केस, जिन्होंने हाल ही में नाइजीरिया से यात्रा की थी।