COVID-19 Outbreak in China: दुनियाभर में वैक्सीनेशन अभियान चलाए जाने के बावजूद कोरोना महामारी पर लगाम नहीं लग पा रही है। अभी भी कई देशों में कोरोना संक्रमण से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। चीन में हालात काफी खराब होते जा रहे हैं, जो दुनियाभर के लिए चिंताजनक है। कोरोना वायरस ने एक बार चीन में दस्तक दे दी है जिसके बाद अधिकारियों ने सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
चीन में कोरोना महामारी की वापसी ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए चीनी सरकार भी सख्ते में आ गई है। चीनी सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए सैकड़ों फ्लाइट रद्द कर दी है और कई क्षेत्रों में स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर फिर लॉकडाउन भी लगा दिया गया है। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में कोरोना के नए मामले दर्ज किए गए हैं वहां व्यापाक रूप से टेस्टिंग शुरू कर दी गई है।
Andhra Pradesh: तिरुपति देवस्थानम आज से जारी करेगा स्पेशल एंट्री दर्शन टिकट, ऑनलाइन कर सकते हैं बुक
कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि चीन में कोरोना के एक बार फिर फैलने के पीछे बाहर से आए पर्यटकों का एक ग्रुप जिम्मेदार है। एक ओर जहां दूसरे देश अपने प्रतिबंधों में ढील दे रहे हैं वहीं चीन में अभी भी सीमा प्रतिबंध और चिन्हित जगहों पर लॉकडाउन के जैसे नियम लागू हैं। चीन में लगातार पांचवें दिन कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं जो अधिकतर देश के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हिस्सों से सामने आए हैं।
चीन के उत्तर और उत्तर पश्चिमी शहरों में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इसके बाद चीनी सरकार द्वारा पर्यटक स्पॉट बंद कर दिए गए हैं और संक्रमण वाली जगहों पर एंटरटेनमेंट वैन्यू पर भी ताले लगा दि गए हैं। कुछ क्षेत्रों में लॉकडाउन की भी नौबत आ गई है। वहीं कुछ शहरों में लोगों से अगर कोई जरूरी काम नहीं है तो घर में रहने की अपील की गई है। आदेश में कहा गया है कि जो लोग बाहर निकल रहे हैं, उन्हें कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने को कहा जा रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.
