Polygon क्रिप्टोकरेंसी की कीमत में 27 फीसदी की दमदार रैली, जानिए क्या है वजह

हाल में Polygon के MATIC नेटवर्क ने दावा किया था कि उसने कार्बन न्यूट्रैलिटी की स्थिति हासिल कर ली है, जिसके बाद उसके टोकन की कीमतों को तगड़ा सपोर्ट मिल रहा है

अपडेटेड Jun 23, 2022 पर 2:39 PM
Story continues below Advertisement
पॉलिगोन ने 27 दिसंबर, 2021 को अपना 2.92 डॉलर का अपना ऑल टाइम हाई छूआ था। वर्ष 2022 में क्रिप्टोकरेंसी लगभग 80 फीसदी टूट चुकी है

Cryptocurrency Polygon Matic price : क्रिप्टोकरेंसी पॉलिगोन (मैटिक) की कीमत में पिछले 24 घंटों के दौरान दमदार रैली देखने को मिली, जो 27 फीसदी बढ़कर 0.50 डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। पॉलिगोन ने 27 दिसंबर, 2021 को अपना 2.92 डॉलर का अपना ऑल टाइम हाई छूआ था। वर्ष 2022 में क्रिप्टोकरेंसी लगभग 80 फीसदी टूट चुकी है।

हाल में Polygon के MATIC नेटवर्क ने दावा किया था कि उसने कार्बन न्यूट्रैलिटी की स्थिति हासिल कर ली है, जिसके बाद उसके टोकन की कीमतों को तगड़ा सपोर्ट मिला था।

0.73 डॉलर पर है अगला रेजिस्टैंस


भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स ट्रेड डेस्क ने कहा, Polygon(MATIC) ने हाल में कार्बन न्यूट्रैलिटी (कार्बन के उत्सर्जन और अवशोषण के बीच संतुलन) हासिल कर ली है। इससे पिछले कुछ दिन में MATIC की कीमत में तगड़ी उछाल देखने को मिली। इस टोकन के लिए अगला रेजिस्टैंस लेवल 0.73 डॉलर है।

Aditya Birla AMC के शेयर पर है सिटी को भरोसा, जानिए क्या है टारगेट

हाल में एक ब्लॉग पोस्ट के जरिये, पॉलिगोन ने कहा कि यह कार्बन निगेटिव बनने की दिशा में पहला कदम है।

कार्बन क्रेडिट पर है खासा जोर

प्लेटफॉर्म ने ऑन चेन कार्बन क्रेडिट रिटायरमेंट के लिए नए समाधान सहित सभी के लिए ज्यादा टिकाऊ भविष्य तैयार करने को वेब3 के इस्तेमाल के उद्देश्य से कई पहलों की सीरिज के लिए 2 करोड़ डॉलर की प्रतिबद्धता जाहिर की थी।

कंपनी ने कहा, KlimaDAO के साथ भागीदारी के जरिये वह कार्बन न्यूट्रैलिटी के स्तर पर पहुंच गया है। KlimaDAO पर्यावरणविदों, डेवलपर्स, आंत्रप्रेन्योर्स का डिसेंट्रलाइज्ड समूह है, जिसे इस नए कार्बन मार्केट में खासी मान्यता हासिल है।

LIC के शेयरों में नहीं टिक पा रही तेजी, जानिए JP Morgan ने एनालिसिस में क्या कहा

दुनियी की 19वीं बड़ी क्रिप्टो है पॉलिगोन

Polygon (MATIC) एक क्रिप्टोकरेंसी है जो पॉलिगोन नेटवर्क पर संचालित होती है। यह प्लेटफॉर्म 2017 में तैयार किया गया था। मूल रूप से मैटिक नेटवर्क के नाम से जाना जाने वाला पॉलिगोन नेटवर्क डेवलपर्स को अपनी ब्लॉकचेन तैयार करने और संचालन की अनुमति देता है।

कॉइनजेको के डाटा के मुताबिक, मार्केट वैल्यू के लिहाज से यह दुनिया की 19वीं बड़ी क्रिप्टोकरेंसी है।

उधर, दुनिया की सबसे चर्चित क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमतों में पिछले 24 घंटे के दौरान 2 फीसदी से ज्यादा की उछाल देखने को मिली है। वहीं, दूसरी क्रिप्टोकरेंसी का प्रदर्शन मिला जुला रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।