मोदी सरकार की वापसी दुनिया भर के लिए अच्छी, इस कारण एडवराइजिंग गुरु ने कहा ऐसा

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर सरपट दौड़ रहा है। वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम (WEF) 2024 के कई लीडर्स भारतीय ग्रोथ पर दांव लगा रहे हैं और उसमें से एक S4 Capital के मार्टिन सोरेल (Martin Sorrell) का मानना है कि पीएम मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे जोकि भारत और दुनिया के लिए अच्छा है

अपडेटेड Jan 15, 2024 पर 9:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एडवरटाइजिंग गुरु मार्टिन बाकी दुनिया की ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव नहीं हैं लेकिन भारत को लेकर उम्मीद बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी ब्रांडिंग और देशों की ब्रांडिंग में माहिर हैं और भारत की स्थिति मजबूत करने को लेकर शानदार काम किया है।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकास के रास्ते पर सरपट दौड़ रहा है। वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम (WEF) 2024 के कई लीडर्स भारतीय ग्रोथ पर दांव लगा रहे हैं और उसमें से एक S4 Capital के मार्टिन सोरेल (Martin Sorrell) का मानना है कि पीएम मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे जोकि भारत और दुनिया के लिए अच्छा है। वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम 2024 से अलग बातचीत में मनीकंट्रोल से S4 Capital के एग्जेक्यूटिव चेयरमैन मार्टिन ने कहा कि भारत में चुनाव है और मोदी फिर से चुने जाएंगे जो भारत के साथ दुनिया भर के लिए काफी अच्छा है। एस4 कैपिटल एक डिजिटल एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग सर्विसेज कंपनी है।

एशिया में चीन का विकल्प बन रहा भारत

एडवरटाइजिंग गुरु मार्टिन बाकी दुनिया की ग्रोथ को लेकर पॉजिटिव नहीं हैं लेकिन भारत को लेकर उम्मीद बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी ब्रांडिंग और देशों की ब्रांडिंग में माहिर हैं और भारत की स्थिति मजबूत करने को लेकर शानदार काम किया है। उन्होंने भारतीय जीडीपी ग्रोथ का हवाला भी दिया कि इसने कई देशों को पीछे कर दिया है। मार्टिन के मुताबिक अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव, रुस-यूक्रेन जंग और मिडिल ईस्ट में गहराते तनाव के बीच भारत एशिया में चीन के विकल्प के रूप में उभरा है।


धारावीवासियों को मिलेगा इतना बड़ा फ्लैट, मुंबई को संवारने की सभी कोशिशों का टूटेगा रिकॉर्ड

वर्ष 2050 तक टॉप 5 में तीन देश एशिया से

मार्टिन के मुताबिक भारत बहुत अच्छी स्थिति में है और इसमें विकास की बहुत मजबूत क्षमता है और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। मार्टिन के मुताबिक भारत कई लोगों के एजेंडे में टॉप पर है और दुनिया की नजर भारत पर है। 2050 तक टॉप के पांच देशों में से तीन एशिया में होंगे जिसमें भारत तीसरे नंबर पर होगा। जापान जैसे देश महत्वपूर्ण बने रहेंगे लेकिन भारत, इंडोनेशिया, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया समेत अन्य देश है नए जमाने के एशिया हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।