Donald Trump Attack: डोनाल्ड ट्रंप पर एक बार फिर जानलेवा हमला, बाल-बाल ​बचे; एक व्यक्ति गिरफ्तार

Attack on Donald Trump: जुलाई में हुए अटैक के बाद डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। न्यूयॉर्क में ट्रंप टावर में उनकी मौजूदगी के दौरान इमारत के बाहर डंप ट्रक खड़े कर दिए जाते हैं और जब वह रैलियों में भाग लेते हैं तो उनके आसपास बुलेटप्रूफ शीशे का घेरा बना दिया जाता है। अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं

अपडेटेड Sep 16, 2024 पर 8:04 AM
Story continues below Advertisement
इससे पहले पेंसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाते हुए एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की थी।

Assassination Attempt on Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर गनशॉट्स का सामना करना पड़ा है। फ्लोरिडा में रविवार दोपहर ट्रंप के नजदीक गोलियां चलने की खबर है, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रंप की प्रचार टीम और अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने यह जानकारी दी। ट्रंप ने भी कहा है कि उनके आसपास गोलियां चलीं लेकिन वह सुरक्षित और दुरुस्त हैं। संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन की ओर से उम्मीदवार हैं।

अमेरिकी खुफिया सेवा ने कहा कि वह मामले की जांच कर रही है। घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे के आसपास की है। फ्लोरिडा में एक गोल्फ कोर्स के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई, जहां ट्रंप खेल रहे थे। ट्रंप अक्सर सुबह का समय गोल्फ खेलकर बिताते हैं और दोपहर का खाना ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब वेस्ट पाम बीच में करते हैं। यह स्टेट में उनके मालिकाना हक वाले 3 क्लबों में से एक है।

घटनास्थल पर मिली AK-47-स्टाइल असॉल्ट राइफल 


रॉयटर्स के मुताबिक, लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों ने कहा कि सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने गोल्फ कोर्स की प्रॉपर्टी लाइन के पास झाड़ियों में एक बंदूकधारी को देखा और उस पर गोली चलाई। वह उस जगह से कुछ सौ गज की दूरी पर था, जहां ट्रंप खेल रहे थे। संदिग्ध ने घटनास्थल पर एक AK-47-स्टाइल असॉल्ट राइफल और अन्य सामान छोड़ दिया और एक गाड़ी में भाग गया, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। CNN, फॉक्स न्यूज और द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अज्ञात लॉ एनफोर्समेंट अधिकारियों का हवाला देते हुए कहा है कि  संदिग्ध की पहचान हवाई के 58 वर्षीय रयान वेस्ले राउथ के रूप में की गई है।

चार साल से ज्यादा लंबे वक्त के बाद ब्याज दर में कटौती का ऐलान कर सकता है अमेरिकी फेडरल रिजर्व

रॉयटर्स के मुताबिक, पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने कहा कि सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ने ट्रंप से लगभग 400 से 500 गज (365 से 460 मीटर) दूर झाड़ियों से एक राइफल की नली निकलती देखी। एजेंट्स ने बंदूकधारी से मुठभेड़ की। कम से कम चार राउंड गोला-बारूद फायर किया। इसके बाद बंदूकधारी ने अपनी राइफल गिरा दी। दो बैकपैक और अन्य सामान को पीछे छोड़ दिया और एक काली निसान कार में भाग गया। शेरिफ ने कहा कि एक गवाह ने बंदूकधारी को देखा और भागने से पहले उसकी कार और लाइसेंस प्लेट की तस्वीरें लेने में कामयाब रहा। इसकी मदद से उसे बाद में पकड़ लिया गया।

जुलाई में भी हुआ था अटैक

व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और राष्ट्रपति पद के चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस दोनों को इस जांच के बारे में जानकारी दे दी गई है। उन्हें इस बारे लगातार अपडेट किया जाएगा। इससे पहले पेंसिल्वेनिया में 13 जुलाई को एक चुनावी रैली के दौरान डोनाल्ड ट्रंप को निशाना बनाते हुए एक बंदूकधारी ने गोलीबारी की थी। इस हमले में एक गोली ट्रंप के दाहिने कान को छूकर निकल गई थी, जबकि रैली में शामिल एक व्यक्ति मारा गया था और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अमेरिका में नवंबर में  राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं।

अमेरिका में 2008 की मंदी से काफी मिलते-जुलते हैं मौजूदा हालात, 2007 में 18 सितंबर को ही शुरू हुई थी ब्याज दरों में कटौती

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।