Assassination Attempt on Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक बार फिर गनशॉट्स का सामना करना पड़ा है। फ्लोरिडा में रविवार दोपहर ट्रंप के नजदीक गोलियां चलने की खबर है, हालांकि वह पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रंप की प्रचार टीम और अमेरिका की सीक्रेट सर्विस ने यह जानकारी दी। ट्रंप ने भी कहा है कि उनके आसपास गोलियां चलीं लेकिन वह सुरक्षित और दुरुस्त हैं। संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए रिपब्लिकन की ओर से उम्मीदवार हैं।
