Get App

Dubai Hindu Temple: दुबई में रह रहे हिंदुओं को दशहरे से पहले बड़ा गिफ्ट! आज होगा पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, जानें क्या है खास

खलीज टाइम्स ने बताया कि यह मंदिर सिंधी गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है, जो संयुक्त अरब अमीरात के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है। मंदिर की नींव फरवरी 2020 में रखी गई थी

Curated By: Akhileshअपडेटेड Oct 04, 2022 पर 12:27 PM
Dubai Hindu Temple: दुबई में रह रहे हिंदुओं को दशहरे से पहले बड़ा गिफ्ट! आज होगा पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन, जानें क्या है खास
रामनवमी के मौके पर दुबई में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों को एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है

Dubai Hindu Temple: दुबई में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों को दशहरा से ठीक पहले एक बड़ा तोहफा मिलने वाला है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में आज यानी मंगलवार से पहला हिंदू मंदिर खुल जाएगा। दुबई में जेबेल अली इलाके में स्थित नया हिंदू मंदिर दशहरा उत्सव से एक दिन पहले मंगलवार को खुलने वाला है। यह मंदिर दुबई के वरशिप विलेज में बनाया गया है।

खलीज टाइम्स ने बताया कि यह मंदिर सिंधी गुरु दरबार मंदिर का विस्तार है, जो संयुक्त अरब अमीरात के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों में से एक है। मंदिर की नींव फरवरी 2020 में रखी गई थी। उद्घाटन क्षेत्र में पूजा स्थल होने के दशकों पुराने भारतीय सपने को पूरा करता है।

मंदिर का पहले ही झलक पा चुके हैं लोग

आधिकारिक उद्घाटन से पहले एक सितंबर को मंदिर को आंशिक तौर पर खोल दिया गया था। इसलिए पहले ही हजारों लोग मंदिर की झलक देख चुके हैं। अधिकारियों ने कहा कि यहां सभी धर्मों के लोग जा सकते हैं। यहां नवरात्रि के दौरान 9 दिनों तक विशेष पूजा का आयोजन भी किया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें