पृथ्वी का सबसे ज्यादा तापमान 82.2° C! ईरान के इस गांव में दुनिया में सबसे ज्यादा गर्मी!

Highest Temperature Index: यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने डेटा जारी किया, जिसमें दिखाया गया कि इलाके में हवा का तापमान 85 प्रतिशत रिलेटिव ह्यूमिडिटी के साथ 38.9 डिग्री सेल्सियस (102 डिग्री फ़ारेनहाइट) था, जिसके कारण सबसे ज्यादा हीट इंडेक्स दर्ज किया गया

अपडेटेड Sep 01, 2024 पर 10:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Highest Temperature Index: पृथ्वी का सबसे ज्यादा तापमान 82.2° C!

दक्षिणी ईरान के एक मौसम केंद्र ने कथित तौर पर पृथ्वी पर अब तक का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है, आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि 82.2° C (180°F) हीट इंडेक्स दर्ज किया गया है। अगर ये आंकड़ा सटीक है, तो यह इस ग्रह पर कहीं भी दर्ज किया गया अब तक का सबसे ज्यादा तापमान होगा। bne IntelliNews के अनुसार, ईरान के दक्षिणी में डेरेस्टन एयरपोर्ट के पास वेदर स्टेशन ने 82.2°C का हीट इंडेक्स और 36.1°C (97°F) का ओस ड्यू प्वाइंट दर्ज किया। अगर ये सही हुआ तो यह हाईएस्ट हीट इंडेक्स के लिए एक नया रिकॉर्ड बन जाएगा।

यूएस नेशनल वेदर सर्विस ने डेटा जारी किया, जिसमें दिखाया गया कि इलाके में हवा का तापमान 85 प्रतिशत रिलेटिव ह्यूमिडिटी के साथ 38.9 डिग्री सेल्सियस (102 डिग्री फ़ारेनहाइट) था, जिसके कारण सबसे ज्यादा हीट इंडेक्स दर्ज किया गया।


रीडिंग सटीकता की पुष्टि करने की मांग

बहरहाल, रिपोर्ट में अमेरिका के मौसम विज्ञानी कॉलिन मैक्कार्थी के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने रीडिंग की सटीकता की पुष्टि करने के लिए जांच की मांग की है और दूसरे लोकल मौसम स्टेशनों के साथ विसंगतियों पर जोर डाला है, जो खासतौर से कम 30 डिग्री सेल्सियस में ड्यू प्वाइंट की रिपोर्ट कर रहे हैं।

मैककार्थी ने X पर कहा, "यह तय करने के लिए एक आधिकारिक जांच जरूरी है कि क्या ये रीडिंग सटीक हैं।"

उन्होंने कहा कि क्योंकि मध्य पूर्व भीषण गर्मी का सामना कर रहा है, सऊदी अरब के धहरान में एक मौसम केंद्र के पास 95°F (35°C) पर हाईएस्ट ड्यू प्वाइंट का वर्तमान विश्व रिकॉर्ड है और हाल ही में 93°F ( 33.9°C)।

फिलहाल कैसा है ईरान का तापमान?

ईरान के मौसम विज्ञान संगठन ने 31 अगस्त से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की थी और कहा था कि तापमान 28 अगस्त को दर्ज किए गए एक्सट्रीम वैल्यू से मेल नहीं खाएगा।

राजधानी तेहरान में 5 सितंबर को हल्के-हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही दोपहर में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

भीषण गर्मी के जवाब में, ईरान और पड़ोसी देशों के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है और लोगों को गर्मी से होने वाली बीमारियों से जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।