ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट Vs सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X मामले में एलॉन मस्क (Elon Musk) बैकफुट पर आ गए हैं। X के वकीलों ने कहा है कि कंपनी ब्राजील में ऑपरेशंस फिर से शुरू करने की इजाजत के लिए सुप्रीम कोर्ट की मांगों का पालन करेगी। पहले फर्म ने कहा था कि वह इन मांगों या आदेशों को पूरा नहीं करेगी। अगस्त के आखिर में X पर नफरत भरे भाषणों पर कंट्रोल से संबंधित सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं करने के बाद X पर ब्राजील में बैन लगा दिया गया था।
