Elon Musk इन 4 तरीकों से पूरी तरह बदल देंगे Twitter को, पहले ही दे चुके हैं संकेत

डील के करीब पहुंचने से कई हफ्तों पहले से एलॉन मस्क अपने इंटरव्यूज, रेगुलेटरी फाइलिंग्स औ अपने ट्विटर अकाउंट से संकेत दे चुके हैं कि वह Twitter में क्या बदलाव करेंगे

अपडेटेड Apr 26, 2022 पर 5:34 PM
Story continues below Advertisement
एलॉन मस्क अक्सर चिंता जाहिर करते रहे हैं कि ट्विटर के content moderators इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा दखल देते हैं

Elon Musk आखिरकार सफल हो गए, लेकिन कुछ बातें अभी भी रहस्य बनी हुई हैं। दरअसल, अभी तक यह तय करना मुश्किल है कि ट्विटर (Twitter) को खरीदने के बाद एलॉन मस्क आगे उसके साथ क्या करेंगे। सोमवार को डील के करीब पहुंचने से कई हफ्तों पहले से मस्क अपने इंटरव्यूज, रेगुलेटरी फाइलिंग्स औ अपने ट्विटर अकाउंट से संकेत दे चुके हैं कि वह Twitter में क्या बदलाव करेंगे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में ऐसे चार क्षेत्र बताए गए हैं, जहां मस्क बदलाव कर सकते हैं...

फ्री स्पीच और कंटेंट मॉडरेटर्स

मस्क अक्सर चिंता जाहिर करते रहे हैं कि ट्विटर के content moderators इस प्लेटफॉर्म पर ज्यादा दखल देते हैं। उन्होंने कहा था, “फ्री स्पीच लोकतंत्र की बुनियाद है और ट्विटर ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहां मानवता के भविष्य के लिए अहम मुद्दों पर बहस होती है।”


Twitter के साथ समझौते के ऐलान से पहले मस्क ने सोमवार के ट्वीट में उम्मीद जताई कि उनके “सबसे बड़े आलोचक” इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते रहेंगे क्योंकि “यह एक फ्री स्पीच का जरिया है।”

Twitter-Elon Musk डील पर जैक डोर्सी, जेफ बेजोस... जैसे दिग्गजों ने क्या कहा?

ट्रम्प पर सवाल

मस्क ने अभी तक सार्वजनिक रूप से इस बात पर टिप्पणी नहीं की है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) के Twitter account पर बैन के मामले से कैसे निपटेंगे। हालांकि उनकी फ्री स्पीच की टिप्पणियों से ऐसी अटकलें लग रही हैं कि उनके स्वामित्व में ट्रम्प के अकाउंट को बहाल किया जा सकता है, जिन पर प्लेटफॉर्म ने बीते साल प्रतिबंध लगा दिया था।

6 जनवरी, 2021 को अमेरिका में दंगे के बाद ट्विटर ने कहा था, ट्रम्प ने अपने सपोर्टर्स को हिंसा के लिए भड़काकर उसकी नीतियों का उल्लंघन किया है। फेसबुक ने भी ट्रम्प पर इसी वजह से प्रतिबंध लगा दिया था।

एलॉन मस्क की डील पर आखिरकार Twitter हुई राजी, 44 अरब डॉलर में बिक गई कंपनी

अल्गोरिदम का बदलेगा मॉडल

Algorithm : इस महीने TED conference में मस्क ने बताया था कि उनकी कंपनी के अल्गोरिदम को एक ओपन सोर्स मॉडल बनाने की योजना है, जिससे यूजर्स को यह जानने की अनुमति मिलेगी कि उनकी टाइमलाइंस पर कुछ पोस्ट कैसे आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि ओपन सोर्स मेथड “रहस्यमय तरीके से प्रचार जुड़े ट्वीट भेजने और इनके बारे में कोई जानकारी नहीं देने” बेहतर साबित होगा।

प्लेटफॉर्म का कौन और कैसे करेगा इस्तेमाल

मस्क के ट्विटर को खरीदने के ऑफर से पहले, उन्होंने प्लेटफॉर्म की प्रासंगिकता पर चिंता जाहिर की थी।

जब एक अकाउंट ने सबसे ज्यादा ट्विटर अकाउंट द्वारा फॉलो किए जाने वाले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पॉप स्टार जस्टिन बीबर, केट पेरी जैसी हस्तियों की मौजूदगी वाली टॉप 10 अकाउंट की लिस्ट साझा की, तो मस्क ने प्रतिक्रिया दी और लिखा, “इनमें से ज्यादातर अकाउंट शायद ही ट्वीट करते हैं और कम ही पोस्ट करते हैं। ऐसे में क्या ट्विटर मर रहा है?”

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।