Elon Musk ने 'एडिट' बटन के लिए पोस्ट किया ट्विटर पोल, CEO ने कहा-ध्यान से करें वोट

Tesla Inc के सीईओ ने पूछा- “क्या आप एक एडिट का बटन चाहते हैं?”

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 10:43 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोमवार को ही एलॉन मस्क ने ट्विटर (Twitter) की 9.2 फीसदी स्टेक खरीदने का खुलासा किया था, जिसकी कीमत लगभग 3 अरब डॉलर है

Tesla Inc Chief Elon Musk : टेस्ला इंक के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर एलॉन मस्क का सोमवार को पोस्ट किया गया एक ट्विटर पोल (Twitter poll) खासा सुर्खियों में है। उन्होंने इसके जरिये ट्विटर के यूजर्स से पूछा है कि क्या वे एक एडिट बटन चाहते हैं।

सोमवार को ही मस्क ने ट्विटर (Twitter) की 9.2 फीसदी स्टेक खरीदने का खुलासा किया था, जिसकी कीमत लगभग 3 अरब डॉलर है। इसके साथ ही वह माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट के सबसे बड़े शेयरहोल्डर बन गए हैं।

ट्विटर सीईओ ने जवाब में यह कहा


मस्क ने एक ट्वीट में पूछा, “क्या आप एक एडिट बटन चाहते हैं?” मस्क के इस पोल पर रिप्लाई करते हुए ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल (Twitter CEO Parag Agrawal) ने ट्वीट किया कि इस पोल के परिणाम खासे महत्वपूर्ण होंगे। उन्होंने कहा, “कृपया सावधानी से वोट करें।”

Elon Musk ने याद किया वो दिन, जब अरबपति चार्ली मंगेर ने कहा था, "फेल हो जाएगी Tesla"

ट्विटर के ऑफीशियल अकाउंट से भी मिले संकेत

ट्विटर ने 1 अप्रैल को अपने ऑफीशियल अकाउंट पर एक मेसेज ट्वीट किया, जिसमें कहा था कि वह बहुप्रतीक्षित “एडिट” फीचर पर काम कर रही है। जब कंपनी से पूछा गया कि क्या यह मजाक है, तो कंपनी ने कहा था, “हम इस बात की पुष्टि या इनकार नहीं कर सकते, लेकिन हम बाद में अपने स्टेटमेंट को एडिट कर सकते हैं।”

मस्क ने ट्विटर में खरीदी है हिस्सेदारी

सोमवार को ही टेस्ला व स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर (Twitter) में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है। इस खबर के बाद प्री-मार्केट ट्रेड में ट्विटर के शेयरों में करीब 28% तक का उछाल आया।

Elon Musk की कंपनी टेस्ला ने 2 साल में दूसरी बार Stock Split का किया ऐलान, उछले शेयर

Twitter ने बताया कि एलॉन मस्क ने अपने एक ट्रस्ट के जरिए ट्विटर में पैसिव हिस्सेदारी (Passive Stake) खरीदी है। पैसिव हिस्सेदारी का मतलब होता है कि शेयरहोल्डर का कंपनी के रोजाना के कामकाज में कोई दखल नहीं देता है और वह सिर्फ शेयरों से लंबी अवधि में मिलने वाले फायदे को ध्यान में रखकर निवेश करता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।