Elon Musk को सबसे ज्यादा परेशान करती है Twitter की यह ‘अकेली समस्या’, एक भारतीय से की शेयर

Elon Musk ने ट्विटर की अपने प्लेटफॉर्म को स्पैम बोट्स (spam bots) से सुरक्षित करने में नाकाम रहने पर आलोचना की है। ये स्पैमबोट्स धोखाधड़ी की मंशा से क्रिप्टो प्रमोशन और डिस्काउंट के लिंक लगातार पोस्ट करते हैं

अपडेटेड Apr 05, 2022 पर 8:33 PM
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क ने हाल में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट्स में 3 अरब डॉलर में स्टेक खरीदी है

Elon Musk : एलॉन मस्क ने एक नया फीचर जोड़ने पर ट्विटर को आड़े हाथों लिया है। दरअसल यह फीचर यूजर्स को अपने क्रिप्टो वॉलेट्स (crypto wallets) से एनएफटी (NFT) को अपनी प्रोफाइल पिक्चर्स के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। टेस्ला और स्पेसएक्स (spacex) के सीईओ ने हाल में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट्स में 3 अरब डॉलर में स्टेक खरीदी है। मस्क ने ट्वीट किया कि हालिया पहल "परेशान करने वाली" है। उन्होंने ट्विटर की अपने प्लेटफॉर्म को स्पैम बोट्स (spam bots) से सुरक्षित करने में नाकाम रहने पर आलोचना भी की है। ये स्पैमबोट्स धोखाधड़ी की मंशा से क्रिप्टो प्रमोशन और डिस्काउंट के लिंक लगातार पोट्स करते रहते हैं।

मस्क ने भारतीय “ट्विटर फ्रेंड” के ट्वीट पर दी प्रतिक्रिया

मस्क पुणे के इंजीनियर और अपने “ट्विटर फ्रेंड” (Twitter friend) प्रणय पैथोले (Pranay Pathole) के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। उन्होंने ट्वीट किया, “एलॉन, आपको इन क्रिप्टो स्पैमबोट्स के बारे में कुछ करने की जरूरत है। वे खासा परेशान कर रहे हैं। वेरिफिकेशन सिस्टम में सुधार कीजिए, जिससे खासी मदद मिलेगी।”


Elon Musk ने 'एडिट' बटन के लिए पोस्ट किया ट्विटर पोल, CEO ने कहा-ध्यान से करें वोट

ट्विटर ने जनवरी में लॉन्च किया था यह फीचर

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अरबपति बिजनेसमैन ने कहा, “हां, मेरी राय में ट्विटर पर यह एक मात्र परेशान करने वाली समस्या है।” एलॉन मस्क ने दोहराया कि स्पैमबोट्स पर उनका रुख पहले जैसा है। दरअसल, ट्विटर ने जनवरी में इस फीचर को लॉन्च करने का ऐलान किया गया था जो एनएफटी (NFT) को डिसप्ले पिक्चर्स के रूप में इस्तेमाल की अनुमति देता है। उस समय मस्क ने कहा था कि यह खासा परेशान करने वाला है। उन्होंने कहा था, “इस पर ट्विटर अपने इंजीनियरिंग रिसोर्सेज को लगा रही है, जबकि क्रिप्टो से जुड़े स्कैमर्स इसके जरिए स्पैमबोट पोस्ट कर रहे हैं।”

Elon Musk ने याद किया वो दिन, जब अरबपति चार्ली मंगेर ने कहा था, "फेल हो जाएगी Tesla"

मस्क ने यूक्रेन पर हमले के दौरान रूस से आ रही खबरों को सेंसर करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने हाल में फ्री स्पीच को प्रोत्साहित करने के लिए एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च करने भी बात की की थी।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।