Elon Musk : एलॉन मस्क ने एक नया फीचर जोड़ने पर ट्विटर को आड़े हाथों लिया है। दरअसल यह फीचर यूजर्स को अपने क्रिप्टो वॉलेट्स (crypto wallets) से एनएफटी (NFT) को अपनी प्रोफाइल पिक्चर्स के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति देता है। टेस्ला और स्पेसएक्स (spacex) के सीईओ ने हाल में माइक्रो ब्लॉगिंग साइट्स में 3 अरब डॉलर में स्टेक खरीदी है। मस्क ने ट्वीट किया कि हालिया पहल "परेशान करने वाली" है। उन्होंने ट्विटर की अपने प्लेटफॉर्म को स्पैम बोट्स (spam bots) से सुरक्षित करने में नाकाम रहने पर आलोचना भी की है। ये स्पैमबोट्स धोखाधड़ी की मंशा से क्रिप्टो प्रमोशन और डिस्काउंट के लिंक लगातार पोट्स करते रहते हैं।
