Elon Musk को Larry Ellison सहित कई इनवेस्टर्स का मिला साथ, 7 अरब डॉलर की फंडिंग हुई सिक्योर

शुरुआत में इस सौदे का विरोध करने वाले सऊदी अरब के इनवेस्टर प्रिंस अलवलीद बिन तलाल (Prince Alwaleed bin Talal) अपनी 1.89 अरब डॉलर की स्टेक को बेचने के बजाय बनाए रखने के लिए राजी हो गए हैं

अपडेटेड May 05, 2022 पर 7:22 PM
एलॉन मस्क ने हाल में 44 अरब डॉलर में ट्विटर इंक (Twitter Inc) के अधिग्रहण का ऐलान किया था, जिसके लिए वह इन दिनों फंडिंग जुटा रहे हैं

Elon Musk : टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क ने ट्विटर के अधिग्रहण के लिए कई इनवेस्टर्स के एक समूह से 7.14 अरब डॉलर की फंडिंग हासिल कर ली है। इन इनवेस्टर्स में ओरेकल कॉर्प के कोफाउंडर लैरी इलीसन (Larry Ellison) और सिकोइया कैपिटल Sequoia Capital शामिल हैं। एक फाइलिंग के जरिये यह जानकारी दी गई है। एलॉन मस्क ने हाल में 44 अरब डॉलर में ट्विटर इंक (Twitter Inc) के अधिग्रहण का ऐलान किया था।

सऊदी अरब के प्रिंस ने मस्क की राह की आसान

फाइलिंग के मुताबिक, शुरुआत में इस सौदे का विरोध करने वाले सऊदी अरब के इनवेस्टर प्रिंस अलवलीद बिन तलाल (Prince Alwaleed bin Talal) अपनी 1.89 अरब डॉलर की स्टेक को बेचने के बजाय बनाए रखने के लिए राजी हो गए हैं। इससे मस्क का मार्जिन लोन 12.5 अरब डॉलर से घटकर 6.25 अरब डॉलर रह गया है।


Elon Musk ने ढूंढ लिया Twiter का नया CEO, पराग अग्रवाल की जाएगी नौकरी: रिपोर्ट

मस्क ट्विटर के पूर्व चीफ जैक डोरसी से कर रहे हैं बात

मस्क की 21 अरब डॉलर की वित्तीय प्रतिबद्धता भी संशोधित होकर 27.25 अरब डॉलर हो गई है। फाइलिंग से पता चलता है कि मस्क प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए शेयरों में योगदान के उद्देश्य से ट्विटर के पूर्व चीफ जैक डोरसी (Jack Dorsey) सहित कंपनी के मौजूदा शेयरहोल्डर्स से बातचीत करते रहेंगे।

मस्क के एक अन्य वेंचर द बोरिंग कंपनी में इनवेस्टर कतर होल्डिंग और दुबई की वीवाई कैपिटल भी इनवेस्टर ग्रुप का हिस्सा हैं।

क्या एलॉन मस्क की कंपनी बनने के बाद बढ़ जाएगा Twitter का प्रॉफिट?

डील में कम वेल्थ लगाना चाहते हैं मस्क

रॉयटर्स की पिछले हफ्ते की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क बड़ी निवेशक कंपनियों और हाई नेट वर्थ इंडिविजुअल्स के साथ फाइनेंसिंग के लिए बातचीत कर रहे हैं और इस डील में अपनी कम वेल्थ लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

टेस्ला (Tesla) के एक बोर्ड मेंबर और एलॉन मस्क के दोस्त Larry Ellison ने 1 अरब डॉलर की फंडिंग का वादा किया है।

बुधवार को ट्विटर के शेयर 2.9 फीसदी मजबूत होकर 50.5 अरब डॉलर तक पहुंच गए। मस्क ने ट्विटर के लिए 54.20 अरब डॉलर का ऑफर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।