Get App

Euro Cup 2020: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, दो गोल दाग कर टीम को दिलाई शानदार जीत

क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बना लिया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 16, 2021 पर 12:49 PM
Euro Cup 2020: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, दो गोल दाग कर टीम को दिलाई शानदार जीत

यूरो कप 2020 (Euro Cup 2020) में पुर्तगाल ने जीत के साथ आगाज किया है। टीम की इस जीत श्रेय कैप्टन क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) को जाता है, जिन्होंने मैच में दो गाल दाग कर वर्ल्ड रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है। अपनी इन दो गोल से रोनाल्डो ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड बना लिया है।

दरअसल मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीम पुर्तगातल और हंगरी कोई गोल नहीं कर सकी थीं, लेकिन मैच के 84वें, 87वें और अतिरिक्त समय में पुर्तगातल ने गोल कर हंगरी को 3-0 से हरा दिया। इसके साथ ही हंगरी पर पुर्तगातल पर 10वीं बार जीत हासिल कर ली।

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का ये 5वां यूरो कप टूर्नामेंट है। इसी के साथ उन्होंने फ्रांस के माइलक प्लातिनी के नौ गोल के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इससे पहले प्लातिनी और रोनाल्डो संयुक्त रूप से 9-9 गोल के साथ टॉप पर थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें