Facebook कर्मचारियों को फिर देगा झटका, 11000 स्टाफ को निकालने के बाद फिर छंटनी की तैयारी

Facebook में फिर छंटनी की मार, कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान के कारण Meta खर्चों को कम करने की कोशिश कर रही है जिसका खामियाजा कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 11:11 PM
Story continues below Advertisement
पिछले कुछ समय से स्टार्टअप्स और टेक कंपनियों में बड़े पैमाने पर छंटनी हो रही है

Facebook Layoff: फेसबुक की पेरेंट कंपनी Meta एकबार फिर अपने कर्मचारियों को झटका देने की तैयारी में है। कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले ही 11,000 स्टाफ को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। अब कंपनी एकबार फिर कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कारोबार में लगातार हो रहे नुकसान के कारण Meta खर्चों को कम करने की कोशिश कर रही है जिसका खामियाजा कर्मचारियों को उठाना पड़ रहा है।

Meta में अब किसकी बारी?

फेसबुक अपने लीडरशिप में भी बदलाव कर रही है। इसके तहत कुछ लीडर्स की भूमिका घटाकर उन्हें लोअर लेवल रोल सौंपने का प्लान है। कंपनी के 18 साल के इतिहास में मेटा ने पहली बार छंटनी की थी। और एक झटके में 11,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्त दिखा दिया था।


कंपनी ने हाल ही में अपने हजारों कर्मचारियों को खराब रेटिंग दी थी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कंपनी अब इन कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। Meta ने परफॉर्मेंस रिव्यू में 7000 कर्मचारियों के कामकाज को औसत से कम रेटिंग दी थी।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने 2023 में कंपनी को अधिक Skilled बनाने का ऐलान किया था और इसी के बाद ये बदलाव किए गए हैं। यह संकेत हैं कि यह दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी इस साल अपने खर्च को कम करने दे रही है।

एक सूत्र ने वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि खराब प्रदर्शन वाले रेटिंग के कारण अधिक कर्मचारी कंपनी छोड़ सकते हैं। ये खराब रेटिंग कर्मचारियों के लिए एक बुरी खबर का संकेत हो सकती है। उन्हें डर है कि कंपनी इसके जरिए छंटनी के दूसरे दौर की तैयारी कर सकती है। मेटा ने पिछले साल के अंत में अपने 13 फीसदी या 11,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया था।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Feb 22, 2023 10:55 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।