क्या फिर चौंकाएगा Federal Reserve? 0.50% के बजाय 0.75% बढ़ा सकता है ब्याज दर

फेड के अधिकारियों ने 4 जून से शुरू हुए प्री-मीटिंग “ब्लैकआउट” पीरियड के बाद सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले फेड के एक अधिकारी ने कहा था कि वे 14-15 जून को होने वाली पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दर में आधा फीसदी की बढ़ोतरी की ओर बढ़ रहे हैं

अपडेटेड Jun 14, 2022 पर 9:37 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका के केंद्रीय बैंक की इस सप्ताह 14-15 जून को बैठक होनी है

Federal Reserve : महंगाई से मिल रहे दर्द और फाइनेंशियल मार्केट्स में तेजी से बदलते विचारों के चलते अब फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) के ब्याज दरों में उम्मीद से ज्यादा यानी 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, अभी तक 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही थीं। अमेरिका के केंद्रीय बैंक की इस सप्ताह 14-15 जून को बैठक होनी है।

वाल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महंगाई में बढ़ोतरी जारी रहने के कारण यूएस फेड चौंकाने वाला कदम उठा सकता है, जिससे फ्यूचर कांट्रैक्ट्स में ट्रेड को प्रोत्साहन मिल सकता है।

4 जून के बाद फेड ने साध रखी है चुप्पी


फेड के अधिकारियों ने 4 जून से शुरू हुए प्री-मीटिंग “ब्लैकआउट” पीरियड के बाद सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले फेड के एक अधिकारी ने कहा था कि वे 14-15 जून को होने वाली पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दर में आधा फीसदी की बढ़ोतरी की ओर बढ़ रहे हैं।

Global market : लगातार दूसरे दिन US मार्केट में भारी गिरावट , Dow 876 अंक और Nasdaq 531 अंक लुढ़का

हालांकि, इस आउटलुक के साथ एक शर्त जुड़ी थी। फेड चेयर Jerome Powell ने अपनी मई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, आर्थिक और वित्तीय हालात उम्मीद के अनुरूप बदल रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि महंगाई में कमी आने लगेगी। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ है।

महंगाई बढ़ने से फेड पर बढ़ा दबाव

इसके बजाय, अमेरिका में मई महीने में महंगाई बढ़कर 8.6 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। जो इस बात का संकेत है कि फेड पर दबाव बढ़ गया है और महंगाई गुड्स या सर्विसेज के निर्धारित समूहों तक सीमित नहीं है।

IPL Media Rights Auction : Viacom18 को 20,500 करोड़ रुपये में मिले डिजिटल राइट्स, 2023-27 साइकिल के लिए होगी डील

अमेरिकी बाजारों में सोमवार को फिर से गिरावट रही। ट्रेडर्स यूएस फेड द्वारा ब्याज दरों में 0.75 फीसदी की संभावित बढ़ोतरी पर दांव लगा रहे थे। अगर ऐसा होता है तो नवंबर, 1994 के बाद पहली बार इतनी ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में मिले संकेत

संभवतः बुधवार को यूएस फेड का फैसला सामने आएगा, जिसके बाद ब्याज दरों में ज्यादा बढ़ोतरी से अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर धकेलने को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ सकती है।

वाल स्ट्रीट जरनल की रिपोर्ट के बाद, कई मीडिया रिपोर्ट्स में ब्याज दरों में उम्मीद से ज्यादा बढ़ोतरी के संकेत दिए गए हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।