IPL Media Rights Auction : Viacom18 ने 20,500 करोड़ रुपये में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) यानी आईपीएल के डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं। 12 और 13 जून को हुए मीडिया राइट्स के ऑक्शन में 2023-27 साइकिल के लिए ये राइट्स मिले हैं।
IPL Media Rights Auction : Viacom18 ने 20,500 करोड़ रुपये में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) यानी आईपीएल के डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं। 12 और 13 जून को हुए मीडिया राइट्स के ऑक्शन में 2023-27 साइकिल के लिए ये राइट्स मिले हैं।
वहीं डिज्नी स्टार (Disney Star) को 23,575 करोड़ रुपये में ब्रोडकॉस्ट राइट्स (broadcast rights) हासिल हुए हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, नेटवर्क ने 18,130 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर 30 फीसदी प्रीमियम देकर टीवी राइट्स हासिल किए हैं।
सबसे तेज है डिजिटल की ग्रोथ
मीडिया राइट्स ऑक्शन में सभी की नजर डिजिटल पर टिकी थीं, जिसकी ग्रोथ सबसे तेज बनी हुई है। 2018-22 के मीडिया राइट्स साइकिल में, डिजिटल की वैल्यू 4,040 करोड़ रुपये थी और टीवी राइट्स की 11,410 करोड़ रुपये थी। आगामी मीडिया राइट्स साइकिल में 410 मैच शामिल हैं और डिजिटल के लिए बोली 20,500 करोड़ रुपये की बोली टीवी की 23,575 करोड़ रुपये की बोली के काफी नजदीक पहुंच गई है।
एलारा कैपिटल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट करण तौरानी ने कहा, पहुंच और कंजम्प्शन के ट्रेंड को देखते हुए डिजिटल सेगमेंट के 30 फीसदी बढ़ने की संभावना है।
एक्सपर्ट्स ने कहा, एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू के मामले में टीवी की तुलना में डिजिटल की ग्रोथ ज्यादा तेज है। टीवी की ग्रोथ 7-8 फीसदी रहने का अनुमान है, जबकि डिजिटल की ग्रोथ 25-30 फीसदी रहने की संभावना है।
2023 में डिजिटल के दर्शकों की संख्या 52 करोड़ हो सकती है
ऐड खर्च के साथ ही, वर्षों से डिजिटल पर IPL के दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बीते साल यह 42.1 करोड़ रही थी, जबकि 2018 और 2019 में यह क्रमशः 37.5 करोड़ और 32.5 करोड़ रही थी। लीग के डिजिटल दर्शकों की संख्या की ग्रोथ आगे सबसे ज्यादा रहने का अनुमान है। एनालिस्ट्स के मुताबिक, 2023 में यह संख्या 52.3 करोड़ तक पहुंच सकती है।
तौरानी ने कहा कि आईपीएल के डिजिटल दर्शकों की संख्या वित्त वर्ष 28 तक बढ़कर 72.2 करोड़ हो सकती है। उन्होंने कहा, 2028 तक स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या बढ़कर 130 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इसलिए, टीवी की तुलना में डिजिटल दर्शकों की संख्या ज्यादा तेजी से बढ़ेगी।
जिओ के पास हैं 40 करोड़ कस्टमर्स
Reliance Industries के स्वामित्व वाली Viacom18 के डिजिटल राइट्स जीतने से, आईपीएल के ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करने की संभावना है। रिलायंस की टेलिकॉम कंपनी जिओ के 40 करोड़ से ज्यादा कस्टमर हैं। इसके अलावा, फिक्की-ईवाई 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनिंदा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को लगभग 85 फीसदी दर्शक टेलिकॉम कंपनियों से हासिल हुए हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।