अगर आप भी विदेश यात्रा या घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप सिर्फ 9 रुपये में विदेश यात्रा कर सकते हैं। दरअसल, इंटरनेशनल एयरलाइन कंपनी वियतजेट (Vietjet) ग्राहकों के लिए सुनहरा मौका लेकर आई है। इस ऑफर के तहर आप सिर्फ 9 रुपये में विदेश यात्रा कर सकते हैं। वियतजेट (Vietjet) वियतनाम की एयरलाइन कंपनी है और यह भारत से वियतनाम तक की हवाई टिकट सिर्फ 9 रुपये में दे रही है। आइए जानते हैं क्या है ये ऑफर..
30,000 प्रमोशनल टिकट दे रही है कंपनी
Vietjet ने बताया कि कंपनी भारत से वियतनाम तक के सफर के लिए 30,000 प्रमोशनल टिकट दे रह है। इन प्रमोशनल टिकट की शुरुआती कीमत 9 रुपये है। ऑफर के तहत 15 अगस्त 2022 से 26 मार्च 2023 तक के यात्रा के लिए टिकट बुकिंग करनी है। ऑफर के मुताबिक 26 अगस्त कर प्रमोशनल टिकट की बुकिंग ऑनलाइन कर सकते हैं।
इन तारीखों में करनी होगी बुकिंग
Vietjet 17 रूट्स पर भारत से वियतनाम तक की सीधी फ्लाइट ऑपरेट करने वाली है। वह शुरुआती ऑफर में एयर टिकट 9 रुपये में ग्राहकों को ऑफर कर रही है। इसके लिए आपको 4 अगस्त से 26 अगस्त तक बुकिंग करनी होगी। आप 4 से 26 अगस्त के बीच आने वाले बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन ही सस्ती टिकट बुक कर पाएंगे।
भारत और वियतनाम के बीच 17 रूट्स पर ऑपरेट करेगी Vietjet
Vietjet भारत और वियतनाम के बीच 17 रूट्स पर सीधी फ्लाइट ऑपरेट कर रही है। भारतीय 5 प्रमुख एयरपोर्ट से वियतनाम की टिकट बुक कर सकते हैं। भारतीय वियतनाम के शहर डा नांग की सीधी फ्लाइट ले सकते हैं। वियतनाम ने भारत के लिए वीजा प्रोसेस को आसान बना दिया है।