पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी के प्रमुख इमरान खान (Imran Khan arrested) को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तानी अखबार Dawn.com के मुताबिक, पीटीआई प्रमुख इमरान खान को पाकिस्तान रेंजर्स (अर्धसैनिक बल) ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया है। खान को भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। इमरान ने अपनी याचिका में आशंका जताई थी कि इस्लामाबाद आने पर उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है।
