Germany Car Accident: जर्मनी चुनाव से पहले म्यूनिख में अफगान शरणार्थी ने कार से लोगों को रौंदा, बच्चों समेत 28 घायल

Germany Car Accident: जर्मनी के म्युनिख में गुरुवार को एक कार चालक द्वारा प्रदर्शनकारियों की भीड़ में वाहन घुसा देने की घटना को लेकर बवेरिया के गर्वनर ने कहा कि यह घटना एक हमला प्रतीत होती है। पुलिस ने कहा कि इस घटना में कम से कम 28 लोग घायल हो गए। उसने कहा कि संदेह है कि घटना को अंजाम 24 वर्षीय व्यक्ति ने दिया जो अफगान शरणार्थी है

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 10:21 PM
Story continues below Advertisement
Germany Car Accident: गवर्नर ने कहा कि म्यूनिख में भीड़ में कार घुसने की घटना हमला प्रतीत होती है

Germany Car Accident: जर्मन पुलिस ने गुरुवार (13 फरवरी) को बताया कि 24 वर्षीय एक अफगान शरणार्थी ने म्यूनिख में ट्रेड यूनियन के प्रदर्शन में कार घुसा दी। इससे कम से कम 28 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। म्युनिख में कार चालक द्वारा प्रदर्शनकारियों की भीड़ में वाहन घुसा देने की घटना को लेकर बवेरिया के गर्वनर ने कहा कि यह घटना एक हमला प्रतीत होती है। पुलिस ने कहा कि इस घटना में कम से कम 28 लोग घायल हो गए। उसने कहा कि संदेह है कि घटना को अंजाम 24 वर्षीय व्यक्ति ने दिया जो अफगान शरणार्थी है।

अगले सप्ताह होने वाले संघीय चुनाव से पहले हुए इस हमले ने सुरक्षा पर फिर से ध्यान केंद्रित हो गया है। यह संदिग्ध हमला अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सहित अंतर्राष्ट्रीय नेताओं के म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के लिए दक्षिणी जर्मन शहर में पहुंचने से कुछ घंटे पहले हुआ।

अधिकारियों ने म्यूनिख शहर के पास सुबह करीब 10:30 बजे घटी इस घटना के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि इस घटना में चालक को मौके पर ही पकड़ा गया। अब कोई खतरा नहीं है। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त कार और जूतों समेत अन्य सामान बिखरा दिखाई पड़ा। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके को घेर लिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह आतंकी हमला था या हादसा।


मेयर डाइटर रीटर ने कहा कि वह इस घटना से बेहद दुखी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में बच्चे भी शामिल हैं। घटना के समय 'सर्विस वर्कर्स यूनियन' द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था। यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि घायलों में प्रदर्शनकारी भी शामिल हैं या नहीं। म्यूनिख फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी जब भीड़ में लोगों को रौंद रहा था तब कई लोग जान बचाने के लिए आसपास की इमारतों में चले गए थे।

सम्मेलन में शामिल होने वाले थे दिग्गज 

क्षेत्रीय राजधानी ने शुक्रवार को शुरू होने वाले 'म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन' से पहले ही कड़े सुरक्षा उपायों को लागू करना शुरू कर दिया था। इसमें दुनिया भर के शीर्ष विदेश और सुरक्षा नीति अधिकारी शामिल होते हैं। 61वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन 14 से 16 फरवरी, 2025 तक होगा। इस सम्मेलन के आयोजकों ने राष्ट्राध्यक्षों और सरकारों के प्रमुखों के साथ-साथ लगभग 150 मंत्रियों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के नेताओं में से 60 से अधिक प्रतिभागियों की रिपोर्ट दी है। हालांकि प्रतिभागियों की पूरी लिस्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि उन्हें विश्वास नहीं है कि कार से टक्कर मारने की घटना सम्मेलन से जुड़ी हुई है। संदिग्ध की पहचान फरहाद एन के रूप में हुई है। वह दिसंबर 2016 में शरणार्थी के रूप में जर्मनी आया था। सूत्रों का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने घटना से पहले सोशल मीडिया पर इस्लामवादी सामग्री पोस्ट की थी। कथित तौर पर घटनास्थल पर 1,000 से अधिक लोग मौजूद थे।

ये भी पढ़ें- Bank Holiday: ईद पर 31 मार्च को खुले रहेंगे सभी एजेंसी बैंक, जानें RBI ने क्यों दिया निर्देश

मीडिया की तस्वीरों में क्षतिग्रस्त कार और जमीन पर पड़े कई शव दिखाई दे रहे थे, जिस पर जूते बिखरे हुए थे और खून से सना हुआ था। पुलिस ने X पर कहा, "इसमें और लोगों के शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन हम इस समय इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।" मीडिया रिपोर्ट्स ने बताया कि एक महिला की मौत हो गई, लेकिन अधिकारियों ने तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।