Bank Holiday: ईद पर 31 मार्च को खुले रहेंगे सभी एजेंसी बैंक, जानें RBI ने क्यों दिया निर्देश

Bank Holiday News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आदेश दिया है कि सभी एजेंसी बैंक 31 मार्च, 2025 को खुले रहेंगे। 31 मार्च को ईद की वजह से देश के अधिकतम राज्यों में सार्वजनिक अवकाश है। RBI ने यह निर्देश इसलिए दिया है ताकि सरकारी रेवेन्यू, पेमेंट और सेटलमेंट से जुड़े सभी लेन-देन नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले पूरे किए जा सके

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 6:53 PM
Story continues below Advertisement
Bank Holiday News: RBI ने एजेंसी बैंकों को सरकारी ट्रांजैक्शन जारी रखने के लिए खुला रहने का आदेश दिया है

Bank Holiday News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी एजेंसी बैंकों को 31 मार्च, 2025 (सोमवार) को खुले रहने का निर्देश दिया है। RBI ने कहा कि ईद की वजह से भले ही कई राज्यों में छुट्टी हो, लेकिन 31 मार्च को एजेंसी बैंक आम जनता के लिए खुले रहेंगे। मुसलमानों के पवित्र त्योहार रमजान-ईद यानी 'ईद उल फितर' के लिए हिमाचल प्रदेश और मिजोरम को छोड़कर लगभग सभी राज्यों में 31 मार्च को बैंक बंद रहने वाले थे। 31 मार्च2025 वित्त वर्ष का आखिरी दिन होगा। ऐसे में RBI ने एजेंसी बैंकों को सरकारी ट्रांजैक्शन जारी रखने के लिए खुला रहने का आदेश दिया है।

नए निर्देश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि रिसिप्ट और पेमेंट सहित सभी सरकारी-संबंधित वित्तीय लेन-देन 31 मार्च, 2025 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के भीतर ठीक से दर्ज किए जाएं। 31 मार्च को सरकार का वित्तीय वर्ष समाप्त हो जाता है। इसका अर्थ है कि सरकारी रेवेन्यू, पेमेंट और सेटलमेंट से जुड़े सभी लेन-देन नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत से पहले पूरे हो जाने चाहिए।

सरकार को वित्त वर्ष 2024-25 के अंदर कुछ रिसिप्ट और पेमेंट करने होंगे। इसलिए एजेंसी बैंक खुले रहेंगे। RBI ने एक आधिकारिक बयान में इस बारे में आम जनता को जानकारी देने के लिए भी कहा गया है। आरबीआई ने एक अधिसूचना में कहा, "सभी बैंक इस दिन (31 मार्च को) बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता के बारे में उचित प्रचार करेंगे।"


पिछले साल भी खुले थे बैंक

पिछले वित्तीय वर्ष में भी भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की थी कि 31 मार्च, 2024 (रविवार) सरकारी लेनदेन को संभालने वाले सभी एजेंसी बैंकों के लिए वर्किंग डे होगा। आरबीआई ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए रिसिप्ट और पेमेंट से संबंधित सभी सरकारी लेनदेन को पूरा करने के लिए सभी बैंक शाखाओं को खुला रहने का निर्देश दिया था।

एजेंसी बैंक क्या होते हैं?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सार्वजनिक क्षेत्र, निजी क्षेत्र और विदेशी बैंकों सहित कई बैंकों को अपने एजेंसी बैंक के रूप में नामित किया है। ये संस्थान आरबीआई की ओर से सरकारी लेनदेन को संभालने के लिए अधिकृत हैं। 30 मई, 2023 तक आरबीआई की एजेंसी बैंकों की लिस्ट में कई सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक जैसे बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ-साथ निजी सेक्टर के बैंक जैसे एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और डीबीएस बैंक इंडिया लिमिटेड जैसे विदेशी बैंक शामिल हैं।

31 मार्च को ये बैंक रहेंगे खुले रहेंगे

31 मार्च को जो एजेंसी बैंक खुले रहेंगे उनमें बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, कैनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब ऐंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, ऐक्सिस बैंक लिमिटेड, सिटी यूनियन बैंक लिमिटेड, डीसीबी बैंक लिमिटेड, फेडरल बैंक, HDFC बैंक, ICICI बैंक, IDBI बैंक, IDFC FIRST बैंक, इंडसइंड बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, कर्नाटक बैंक, करूर व्यस्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, RBL बैंक, साउथ इंडियन बैंक, यस बैंक, धनलक्ष्मी बैंक, बंधन बैंक, CSB बैंक, तमिलनाड मर्कैंटाइल बैंक और DBS बैंक इंडिया जैसे प्रमुख बैंक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- इस राज्य के कर्मचारियों की बढ़ने वाली है सैलरी, DA में और 4% बढ़ोतरी की घोषणा; पेंशनर्स को भी फायदा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।