Germany Car Accident: जर्मन पुलिस ने गुरुवार (13 फरवरी) को बताया कि 24 वर्षीय एक अफगान शरणार्थी ने म्यूनिख में ट्रेड यूनियन के प्रदर्शन में कार घुसा दी। इससे कम से कम 28 लोग घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है। म्युनिख में कार चालक द्वारा प्रदर्शनकारियों की भीड़ में वाहन घुसा देने की घटना को लेकर बवेरिया के गर्वनर ने कहा कि यह घटना एक हमला प्रतीत होती है। पुलिस ने कहा कि इस घटना में कम से कम 28 लोग घायल हो गए। उसने कहा कि संदेह है कि घटना को अंजाम 24 वर्षीय व्यक्ति ने दिया जो अफगान शरणार्थी है।
