US Markets : अमेरिकी बाजारों में कल कोहराम मच गया। टेस्ला और एल्फाबेट के कमजोर नतीजों से S&P और नैस्डैक में 2022 के बाद सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। नैस्डैक करीब 4 फीसदी लुढ़क गया। टेस्ला 12 फीसदी टूट गया। इधर एशिया में भी कमजोरी के साथ कारोबार हो रहा है। अमेरिका में कल बाजार से एक दिन में 1.1 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का सफाया हो गया। क्रेडिट कार्ड की दिग्गज कंपनी वीजा का शेयर भी 4 फीसदी गिरा। उधर चीन में LVMH की तिमाही बिक्री 14 फीसदी गिरी है। बैंक ऑफ कानाडा ने ब्याज दरें 0.25 फीसदी घटाई हैं।
