Google तक पहुंची छंटनी की आंच, 12,000 कर्मचारियों की चली गई नौकरी

Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने भी अपने यहां से कर्मचारियों को निकाले जाने का ऐलान किया है। अल्फाबेट ने शुक्रवार को अपने यहां से 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का ऐलान किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि इस कटौती से वैश्विक स्तर पर और पूरी कंपनी में नौकरियों पर असर पड़ेगा

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 6:05 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट ने भी अपने यहां से कर्मचारियों को निकाले जाने का ऐलान किया है

दुनिया भर में अलग अलग कंपनियों में बड़े पैमाने पर चल रही छंटनी चल रही है। अब सबसे बड़े सर्च इंजन Google की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट (Alphabet) ने भी अपने यहां से कर्मचारियों को निकाले जाने का ऐलान किया है। अल्फाबेट ने शुक्रवार को अपने यहां से 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने का ऐलान किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा कि इस कटौती से वैश्विक स्तर पर और पूरी कंपनी में नौकरियों पर असर पड़ेगा।

क्या कहा सुंदर पिचाई ने

सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने एक मेल में कहा कि, ये हमारे फोकस को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी थी। यह हमारी टैलेंट बेस और कैपिटल डायरेक्शन के लिए एक जरूरी समय है। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के साथ एक पर्याप्त समय है। यह एक ऐसा एरिया है जहां गूगल को काफी कॉम्पटीशन का समना करना पड़ रहा है। हम अपने मिशन की ताकत, हमारे उत्पादों और सेवाओं के मूल्य और एआई में हमारे शुरुआती निवेश के कारण हमारे सामने बड़े अवसर के बारे में आश्वस्त हैं।

Gold Silver Price: रिकॉर्ड हाई पर गोल्ड, 57,000 को पार कर गया सोने का भाव


निकाले गए कर्मचारियों को मिलेंगे ये फायदे

सुंदर पिचाई ने कहा कि अल्फाबेट निकाले गए कर्मचारियों को अमेरिका में 16 हफ्ते का सेवरेंस और छह महीने का हेल्थ बेनिफिट देगी। इसके अलावा स्थानीय कानूनों के अनुसार कंपनी निकाले गए कर्मचारियों कुछ और पैकेजों का लाभ भी देगी। पिचाई ने यह भी कहा कि वह "उन फैसलों की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं जो हमें यहां ले आए।" गूगल के अलावा अब माइक्रोसॉफ्ट ने भी कहा है कि वह अपने यहां 10,000 कर्मचारियों की छंटनी करेगा। गूगल द्वारा की जा रही यह छंटनी तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। बता दें कि कंपनी ने चिछले साल अक्टूबर में अपने रेवेन्यू और अर्निंग के बारे में बताया था जो कि उम्मीद से कम रहा था। बता दें कि गूगल के प्रोफिट में गिरावट आई है। गूगल का प्रॉफिट घटकर 13.9 बिलियन डॉलर का हो गया है।

पिचाई ने कहा था अपने खर्चों को घटाएगा गूगल

बता दें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने पिछले साल ही कहा था कि Google अपने खर्चों पर अंकुश लगाएगा। वहीं चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर रूथ पोराट का कहना था कि नई नौकरियों की संख्या पिछली अवधि की तुलना में चौथी तिमाही में आधी से अधिक घट जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।