Gold Silver Price Today 20th January 2023: ज्वैलरी बाजार में आज सोने का भाव नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। सोने का भाव आज 57,000 रुपये के लेवल को पार गया। 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट कल गुरुवार को 56,670 रुपये पर बंद हुआ। आज इसमें 380 रुपये की तेजी आई और दाम 57,050 रुपये पर पहुंच गया। अगर आपके घर में जल्द शादी होने वाली है और आप भी गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज 20 जनवरी 2023 का रेट जरूर जान लें।
गोल्ड 57,000 रुपये के नये पीक पर पहुंच गया है। बीते 3 दिनों में गोल्ड में करेक्शन आया था लेकिन आज इसमें तेजी आई। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड जिसमें ज्यादातर ज्वैलरी बनाई जाती है उसमें 348 रुपये की तेजी आई और आज ये 57,050 रुपये पर बंद हुआ।
IBJA पर आज 20 जनवरी की सुबह सोने-चांदी का रेट
IBJA की वेबसाइट पर दिये सोने और चांदी के रेट नीचे टेबल में दिये गए हैं। टेबल में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने से लेकर 14 कैरेट गोल्ड का रेट दिया गया है। साथ ही एक किलोग्राम चांदी का रेट दिया गया है। सोने और Silver के आज के रेट की तुलना कल गुरुवार को बंद भाव से की गई है। चांदी के भाव में 1,009 रुपये की तेजी आई। ये रहा बुलियन मार्केट में 10 ग्राम सोने और 1 किलोग्राम चांदी का भाव..
साल 2023 में गोल्ड 64,000 रुपये के स्तर को कर जाएगा पार?
अगर एक्सपर्ट की माने तो सोने का भाव इस साल 64,000 रुपये के भाव को पार कर सकता है। अभी सोने के मौजूदा ट्रेंड को देखें तो गोल्ड जल्द इस लेवल पर पहुंच सकता है। अगर बीते 1 महीने की बात करें तो ये 52,000 रुपये से 56,800 रुपये पर आ गया था। इसमें 3,800 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। अगर केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया की माने तो इस साल सोने के भाव में तेजी रह सकती है। सेंट्रल बैंक के गोल्ड खरीदने का पॉजिटिव असर गोल्ड पर नजर आएगा। अजय केडिया ने कहा कि 2023 में सोना 64,000 रुपए के स्तर तक पहुंच सकता है।