मार्केट रेगुलेटर भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (Securities and Exchange Board of India) यानी कि सेबी (SEBI) ने शेयर बाजार में होने वाली फ्रंट रनिंग के खिलाफ एक्शन मोड में नजर आ रहा है। सेबी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़े कदम उठाये हैं। SEBI ने फ्रंट रनिंग के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए सर्च एंड सीजर ऑपरेशन शुरू किया है। एक बिजनेस चैनल पर शेयर रिकमेंडेशन के मामले में सेबी ने 6 Entities के दफ्तर और घर पर छापे मारे हैं। सेबी की तरफ से नोएडा और जयपुर में सर्च एंड सीजर का काम चल रहा है। कोलकाता और पुणे सहित 6 शहरों में सर्च एंड सीजर किया गया है।
इस खबर पर ज्यादा विस्तार से बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास अब सर्च एंड सीजर का भी अधिकार है। अपने इस अधिकार का उपयोग का करते हुए सेबी ने एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी की है। ये सर्च एंड सीजर के ऑपरेशन कुल मिलाकर 6 लोकेशन पर हुए हैं। ये ऑपरेशन 6 Entities पर हुए हैं।
यतिन ने आगे कहा कि देखा जाये तो ये सर्च ऑपरेशन नोएडा, जयपुर, पुणे, कोलकाता जैसे शहरों में हुए हैं। ये मामला फ्रंट रनिंग को लेकर है। इसमें टीवी पर जो गेस्ट आते हैं। वे अपने स्टॉक व्यूवर्स को रिकमंड कर रहे थे। उसमें फ्रंट रनिंग की आशंका से सेबी ने ये कार्रवाई की है। सूत्रों के अलावा पीटीआई के हवाले से भी ये खबर आई है।
सेबी ने इस मामले बड़े लेवल पर जांच शुरू कर दी है। सेबी तभी सर्च और सीजर ऑपरेशन करता है जब उसके बाद पुख्ता सबूत होते हैं। इसमें ऐसी जानकारी मिल रही है। टीवी पर बताने के पहले शेयर्स ले लिये जाते थे। जैसे ही उस शेयर पर गेस्ट का रिकमंडेशन आता था तब उस शेयर को खरीदा या बेचा जाता था। इसी आशंको को लेकर सेबी का सर्च एंड सीजर ऑपरेशन हुआ है।
पता चला है कि सेबी ने इस मामले में मोबाइल और लैपटॉप भी जब्त किये हैं। SEBI पूरे मामले की जांच में जुटा है। बता दें कि सवालों और सेबी की जांच के घेरे में आया हुआ चैनल CNBC ग्रुप या टीवी 18 ग्रुप का नहीं है। यहां तक कि जो गेस्ट सेबी की जांच के दायरे में आये हैं उन गेस्ट का भी CNBC ग्रुप या टीवी 18 ग्रुप से कोई लेना-देना नहीं है।