टाटा ग्रुप के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन खरीदने से होगी बड़ी कमाई, जानें शिवांगी सरडा के दमदार कॉल्स

TATA MOTORS पर मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि टाटा मोटर्स की जनवरी के एक्सपायरी वाली 410 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी करें। शिवांगी ने कहा कि इसमें 15 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कॉल ऑप्शन में 24 रुपये के टारगेट देखने को मिलेंगे

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 1:55 PM
Coal India पर शिवांगी सरडा ने Future में खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें 235 से 240 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बैंक निफ्टी में बहार दिख रही है। लेकिन निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। आज दोपहर के दौरान निफ्टी पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18100, 18200 और 18300 के स्तरों पर एक्टिव नजर आये। जबकि 18100, 18000 और 179000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी पर नजर डालें तो निफ्टी बैंक में 42500, 42600 और 42700 के स्तरों पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये। वहीं सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 42600, 42500 और 42400 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। आज सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस शो में मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा जुड़ीं। इन्होंने अपने शानदार कॉल्स दिये। इसके साथ ही एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

    शिवांगी सरडा की बाजार पर राय

    शिवांगी ने कहा कि पिछले दो दिनों में निफ्टी में अच्छी खरीदारी देखने को मिली थी। लेकिन आज इसमें रेंज बाउंड कारोबार हो रहा है। इसमें डिक्लाइन में खरीदारी करने के मौके तलाशना चाहिए। इसमें नीचे की तरफ 17951 का स्तर सपोर्ट के रूप में काम करेगा। जबकि इसमें तेजी आने पर 18250 से 18350 के लेवल देखने को मिल सकते हैं।


    बैंक निफ्टी में भी कोई भी गिरावट आने पर खरीदारी करें। इसमें 43000 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। इसमें 42250 के लेवल पर सपोर्ट नजर आ रहा है।

    मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के दमदार कॉल्स

    BHEL Future : खरीदें - 82 रुपये, लक्ष्य - 85 रुपये, स्टॉपलॉस - 80 रुपये

    Coal India Future : खरीदें - 227 रुपये, लक्ष्य - 235 से 240 रुपये, स्टॉपलॉस - 222 रुपये

    सिर्फ 4 दिनों में एक एक्सपर्ट ने 9% और दूसरे ने 8% से ज्यादा रिटर्न दिया, जानें तीनों एक्सपर्ट्स की आज कहां है नजर

    सस्ता ऑप्शन जो कराएगा जोरदार कमाईः TATA MOTORS

    मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने आज ऑटो स्टॉक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इस टाटा ग्रुप के इस ऑटो स्टॉक में कमाई के मौके बन रहे हैं। शिवांगी ने टाटा मोटर्स की जनवरी के एक्सपायरी वाली 410 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसमें 15 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इस कॉल ऑप्शन में 24 रुपये के टारगेट देखने को मिलेंगे। हालांकि इसमें 11 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी उन्होंने दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।