सिर्फ 4 दिनों में एक एक्सपर्ट ने 9% और दूसरे ने 8% से ज्यादा रिटर्न दिया, जानें तीनों एक्सपर्ट्स की आज कहां है नजर

RUCHIT JAIN के सुझाये स्टॉक्स ने चौथे दिन की समाप्ति पर 6.6% का रिटर्न कमा कर दिया है। चौथे दिन की समाप्ति पर SWATI HOTKAR के सुझाये स्टॉक्स ने 8.8%का रिटर्न दिया। चौथे दिन की समाप्ति पर ASHISH BAHETY के सुझाये स्टॉक्स ने 7.8% का रिटर्न कमा कर दिया। आज तीनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग सेक्टर से स्टॉक सुझाये हैं

अपडेटेड Jan 20, 2023 पर 2:56 PM
Sonata Soft पर रुचित जैन ने कहा कि इसमें 593 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 620 रुपये के टारगेट देखने को मिलेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर वन में इस हफ्ते के पांचवें दिन 3 नए खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते 5Paisa.com के रुचित जैन, निर्मल बंग सिक्योरिटीज की स्वाति होतकर और NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती के बीच मुकाबला हो रहा है। चौथे दिन की समाप्ति पर RUCHIT JAIN के सुझाये स्टॉक्स ने 6.6% का रिटर्न दिया। SWATI HOTKAR के सुझाये स्टॉक्स ने चौथे दिन की समाप्ति पर 8.8%का रिटर्न दिया। चौथे दिन की समाप्ति पर ASHISH BAHETY के सुझाये स्टॉक्स ने 7.8% का रिटर्न दिया। जानते हैं कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन कमाई के लिए तीनों खिलाड़ियों ने किन स्टॉक्स पर दांव लगाया है।

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    5Paisa.com के रुचित जैन का कमाईवाला स्टॉकः BUY Sonata Soft


    रुचित ने कहा कि इसमें 593 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 620 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 582 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    बजट 2023: बजट से पहले इन स्टॉक्स में करें खरीदारी, दिग्गजों के सुझाये स्टॉक्स में मिलेगा तगड़ा मुनाफा

    निर्मल बंग सिक्योरिटज की स्वाति होतकर का कमाईवाला शेयरः BUY RITES

    स्वाती ने इस स्टॉक में 347.80 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 338 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 365 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    NAV इनवेस्टमेंट रिसर्च के आशीष बहेती का कमाईवाला स्टॉकः BUY Coal India

    आशीष ने कहा कि इस स्टॉक में 226 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 235 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 220 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।