आज बाजार में 40 शेयरों में लॉन्ग ट्रेड देखने को मिले। जबकि 47 शेयरों में शॉर्ट बनते हुए दिखे। वहीं 42 शेयरों में शॉर्ट कवरिंग नजर आई। जबकि 63 स्टॉक्स में लॉन्ग अनवाइडिंग देखने को मिली। सीएनबीसी-आवाज़ के चार का चौका में राजेश पालवीय द्वारा एक सस्ता ऑप्शन, चंदन तापड़िया द्वारा एक एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉक सुझाया गया। जबकि चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉक आशीष बहेती ने सुझाया और शर्मिला जोशी ने मिडकैप फंडा स्टॉक सुझाया। चार का चौका में आज दिग्गज एक्सपर्ट ने HDFC (एचडीएफसी) के शेयर में सस्ता ऑप्शन कॉल सुझाया। इसके अलावा फ्यूचर सेगमेंट से Interglobe Aviation (इंटरग्लोब एविएशन) में खरीदारी करने की राय दी।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः HDFC (एचडीएफसी)
राजेश पालवीय ने HDFC के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी के एक्सपायरी वाली 2700 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 25 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 35 से 40 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
चंदन तापड़िया ने एफ एंड ओ सेक्टर से Interglobe Aviation पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसमें फ्यूचर में खरीदारी करें। उन्होंने कहा कि Interglobe Aviation का स्टॉक फ्यूचर में 2159 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें फ्यूचर में 2222 रुपये से 2250 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2110 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला स्टॉकः Bharat Forge (भारत फोर्ज )
आशीष बहेती ने कहा कि आज उन्हें Bharat Forge का चार्ट खरीदारी करने के लिए अच्छा नजर आ रहा है। इसमें 879 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी कर सकते हैं। इसमें 895 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। इस स्टॉक पर 870 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः BHEL (भेल)
शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से BHEL का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि BHEL के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 81 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर 95 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )