Imran Khan Arrest: पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की मुश्किलें अब कम होती नहीं दिख रही है। हालिया घटनाक्रम की बात करें, तो उनके खास और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के उपाध्यक्ष शाह महमूद कुरैशी (Shah Mahmood Qureshi) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। कुरैश इमरान की सरकार में विदेश मंत्री की जिम्मा संभाल चुके हैं। देशभर में PTI प्रमुख के समर्थकों ने सड़कों पर जमकर बवाल काटा और हिंसा की कई घटनाएं भी सामने आईं।
