Get App

रूस की ऑयल कंपनियों में हिस्सेदारी खरीद सकती है भारत की सरकारी कंपनियां, केंद्र सरकार ने भी जताई मंशा

ऑयल मिनिस्ट्री ने पिछले हफ्ते सरकारी ऑयल कंपनियों को रूसी कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने की संभावना पर विचार करने को कहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 28, 2022 पर 9:23 PM
रूस की ऑयल कंपनियों में हिस्सेदारी खरीद सकती है भारत की सरकारी कंपनियां, केंद्र सरकार ने भी जताई मंशा
यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिकी और यूरोपीय कंपनियां रूस से अपना कारोबार समेट कर निकल रही है

ब्रिटेन की दिग्गज ऑयल एंड गैस कंपनी बीपी (BP) ने प्रतिबंधों का सामना कर रही रूस की पेट्रोलियम रिफाइनरी कंपनी रोसनेफ्ट में अपनी 19.75 हिस्सेदारी बेचने का ऐलान किया है। इस बीच न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने एक रिपोर्ट में बताया कि भारत सरकार ने अपनी सरकारी कंपनियों को रूस की इस कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने पर विचार करने को कहा है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ऑयल मिनिस्ट्री ने पिछले हफ्ते ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (OVL),इंडियन ऑयल कॉर्प, भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड (BPRL), हिंदुस्तान पर्टोलियम की सहायक कंपनी प्राइज पेट्रोलियम लिमिटेड, ऑयल इंडिया लिमिटेड और गेल (इंडिया) लिमिटेड को अपनी मंशा से अवगत कराया।

यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिमी देशों ने रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंधों का ऐलान किया है, जबकि भारत ने अभी तक इस मामले में रूस की स्पष्ट रूप से आलोचना नहीं की है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑयल आयात करने वाला देश है। भारत को हर दिन 50 लाख बैरल की जरूरत होती है और वह इसका 85 फीसदी आयात करता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें