वेराइट रिसर्च थिंक-टैंक के अनुसार, भारत गहरे राजनीतिक एवं आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका (Sri Lanka) के लिए 2022 में सबसे बड़े कर्जदाता के रूप में उभरा है। साल के दौरान भारत ने अपने पड़ोसी देश को 37.7 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एशियाई विकास बैंक (ADB) इस अवधि में श्रीलंका को 36 करोड़ डॉलर का कर्ज देकर दूसरा बड़ा कर्जदाता बना है।
