India-Maldives Row: भारत से पंगा लेने के बाद मालदीव की नई सरकार पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मालदीव के कई विपक्षी नेताओं ने भारत विरोधी टिप्पणियों के बाद राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू (Mohamed Muizzu) की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर ली। भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मुइज्जू के मंत्रियों की तरफ से विवादित टिप्पणी करना मालदीव को भारी पड़ता नजर आ रहा है। भारत की कड़ी आपत्ति के बाद मालदीव ने पीएम मोदी के खिलाफ विवादित बयान देने वाले तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया है। हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच विवाद थमता नहीं दिख रहा है।
