Get App

भारतीय नौसेना ने की पाकिस्तान की मदद, अरब सागर में समुद्री डाकुओं के चंगुल से 19 पाक नाविकों को बचाया

Indian Navy: मछली पकड़ने वाले इस जहाज में 19 पाकिस्तानी नाविक मौजूद थे। समुद्री लुटेरों ने इनको सोमवार रात बंधक बना लिया था। नौसेना ने पाकिस्तानी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। पिछले 24 घंटे में भारतीय नौसेना ने 19 पाकिस्तानी और 17 ईरानी को समुद्री लुटेरों से बचाया है। INS सुमित्रा पर तैनात जवानों ने नाव की तलाशी भी ली ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि डाकुओं ने कुछ छोड़ तो नहीं दिया

Akhileshअपडेटेड Jan 30, 2024 पर 10:30 AM
भारतीय नौसेना ने की पाकिस्तान की मदद, अरब सागर में समुद्री डाकुओं के चंगुल से 19 पाक नाविकों को बचाया
INS सुमित्रा पर तैनात जवानों ने नाव की तलाशी भी ली ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि डाकुओं ने कुछ छोड़ तो नहीं दिया

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अरब सागर में मंगलवार को 19 पाकिस्तानी नाविकों (19 Pakistani fishermen) को सोमाली डाकुओं के चुंगल से बचा लिया। समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास पाकिस्तान के मछली पकड़ने वाले जहाज का अपहरण कर लिया था। भारतीय नौसेना ने कहा कि 36 घंटे के भीतर आईएनएस सुमित्रा (INS Sumitra) युद्धपोत द्वारा चलाया गया यह दूसरा समुद्री डकैती विरोधी अभियान था। नौसेना को जैसे ही मैसेज मिला उसने तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी लोगों को बचा लिया। नौसेना ने पूर्वी सोमालिया के पास एक मछली पकड़ने वाली नाव 'अल नईमी (Al Naeemi)' और उसके चालक दल को भी बचाया।

भारतीय नौसेना के मुताबिक, मछली पकड़ने वाले इस जहाज में 19 पाकिस्तानी नाविक मौजूद थे। समुद्री लुटेरों ने इनको सोमवार रात बंधक बना लिया था। नौसेना ने पाकिस्तानी बंधकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है और जहाज को सेनीटाइज भी किया। पिछले 24 घंटे में भारतीय नौसेना ने 19 पाकिस्तानी और 17 ईरानी को समुद्री लुटेरों से बचाया है।

बताया जा रहा है कि सोमवार को ईरानी ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज अल नईमी पर हथियारों से लैस समुद्री डाकू सवार हो गए। इसके बाद उन्होंने चालक दल के 19 सदस्यों को बंधक बना लिया, जो पाकिस्तानी नागरिक थे। आईएनएस सुमि युद्धपोत ने मछली पकड़ने वाली नौका को रोक लिया और समुद्री डाकुओं को बंधकों को रिहा करने के लिए मजबूर किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें