Get App

इजरायली लोगों ने ऊँ नमः शिवाय का जाप कर भारतीयों के लिए की प्रार्थना, वीडियो वायरल

इजरायल से मेडिकल सहायता की खेप बुधवार को भारत पहुंची जिसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रैपिड टेस्टिंग कि ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटीलेटर, रेमडेसिविर की शीशियां, दवा आदि शामिल है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 08, 2021 पर 10:05 AM
इजरायली लोगों ने ऊँ नमः शिवाय का जाप कर भारतीयों के लिए की प्रार्थना, वीडियो वायरल

कोरोना महामारी संकट का सामना कर रहे भारत की मदद के लिए दुनिया के कई देशों और दिग्गज कंपनियों ने हाथ बढ़ाया है। इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन, सिंगापुर, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया और चीन समेत दुनिया के करीब 40 से अधिक देश भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। इनमें से कई देशों ने मेडिकल सप्‍लाई भारत भेज दी हैं।

इस बीच इजरायल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वहां के सैंकड़ों लोग एक जगह इकट्ठा होकर ऊँ नम: शिवाय (Om Namah Shivaya) का जाप करते हुए देखे जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली लोग ऊँ नम: शिवाय जाप के सहारे भारत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। वायरल वीडियो में करीब 100 लोग ऊँ नम: शिवाय का जाप करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो को पवन के पाल (Pawan K Pal) नाम यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पवन के प्रोफाइल के मुताबिक वह इजरायल में भारतीय राजनयिक हैं और इंडियन फॉरेन सर्विस 2017 के पासआउट हैं। पवन ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि जब आपके लिए पूरा इजरायल इकट्ठा होकर उम्मीद की एक किरण बन जाए।

वीडियो में मौजूद कोई कोई शख्स मास्क नहीं लगाया है, क्योंकि इजरायल ने कुछ समय पहले ही अपने आपको कोरोना मुक्त देश घोषित किया था। इजरायल ने अपने सामूहिक वैक्सीनेशन अभियान के बाद कोरोना वायरस प्रतिबंधों में भी ढील दे दी है और स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। 

इजरायल, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन आदि देशों से मेडिकल सहायता की खेप बुधवार को भारत पहुंची जिसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, रैपिड टेस्टिंग कि ऑक्सीजन सिलेंडर, वेंटीलेटर, रेमडेसिविर की शीशियां, दवा आदि शामिल है। इन देशों से भारत को यह चिकित्सा आपूर्ति ऐसे समय में भेजी गई है जब भारत कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें