Jimmy Carter Dies: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जिमी कार्टर का रविवार (30 दिसंबर) रात 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह अब तक के सबसे अधिक उम्र तक जिंदा रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति थे। वह भारत आने वाले तीसरे अमेरिकी राष्ट्रपति भी थे। कार्टर का निधन उनके घर जॉर्जिया में हुआ। मूंगफली की खेती करने वाले कार्टर ने 'वाटरगेट' घोटाले और वियतनाम युद्ध के बाद राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता था। वह 1977 से 1981 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। वह त्वचा के कैंसर (मेलानोमा) से पीड़ित थे, जो उनके लीवर और दिमाग तक फैल गया था। उन्होंने इलाज बंद कर दिया था और घर पर ही देखभाल में थे।
